फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona: More than 10 lakh people away from vaccination

कोरोना: 10 लाख से अधिक लोग टीकाकरण से दूर

Sun, 14 Nov 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona: More than 10 lakh people away from vaccination
फिरोजाबाद ! जिला अस्पताल में कोरोना बैक्सीन लगवाती महिला - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में 15 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवा लिया है। हालांकि अभी भी 10 लाख लोग टीकाकरण से वंचित हैं। शासन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों से समन्वय कर टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इस कार्य में ग्राम प्रधान, कोटेदार और अन्य जिम्मेदारों का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार शाम तक कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का आंकड़ा 15 लाख पार कर गया। इसमें 11 लाख 23, 320 लोगों ने पहली डोज और चार लाख पांच हजार 739 लोगों ने दोनों डोज लगवा ली हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अभी भी 10 लाख लोग टीकाकरण से दूर हैं। इन लोगों को टीकाकरण कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए क्लस्टर बनाकर और मेगा कैंप लगाकर तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना का ही परिणाम है कि दो दिन में करीब 85 हजार से अधिक लोग टीकाकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण का आंकड़ा
कुल डोज = 15, 29,059
पहली डोज: 11,23320
दूसरी डोज: 404739
क्या कहते हैं अधिकारी
--
जिले में शुक्रवार शाम तक 15 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। हालांकि अभी भी लोग टीकाकरण से वंचित है। हम क्षेत्रों में टीमों को भेज रहे हैं। कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। लोग भी अपने रिश्तेदारों, आस-पड़ोसी और पहचान के लोगों को जागरूक करें।
डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed