{"_id":"5f6e2bfe8ebc3e9bad320ab1","slug":"corona-mainpuri-news-agr4609022109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में तैनात डॉक्टर सहित 26 लोग हुए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में तैनात डॉक्टर सहित 26 लोग हुए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला जेल में तैनात एक डॉक्टर सहित 26 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। डॉक्टर को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि अन्य सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2640 हो गई। अब तक 39 लोग दम तोड़ चुके हैं। 401 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 2200 लोग संक्रमण से मुक्ति पा चुके हैं।
शुक्रवार को जिला जेल में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार कोरोना संक्रमित मिले। शहर के मोहल्ला राजा का बाग, आवास विकास और सरावग्यान में दो-दो, महावीर मिल, खरगजीत नगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। ग्रामीण अंचल में बेवर के मानिकपुर में छह, बेवर कस्बा में एक, परोंख में तीन, घिरोर के नगला किसी और बरनाहल में दो-दो, किशनी के अजीजपुर और मधुगनपुर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में 36 लोगों की हुई जांच
जिला अस्पताल में शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती होने वाले 36 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमएस डॉ. आरके सागर ने जांच टीम को निर्देश दिए हैं कि किसी भी मरीज को बिना जांच के वार्ड में न भेजा जाए। जिला अस्पताल में मरीज को जांच से पहले हृदय रोग विभाग में रखा जाता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे सामान्य वार्ड में भेजा जा रहा है।