फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

कोरोना से बचाव में सर्विलांस टीम निभा रही विशेष जिम्मेदारी

Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona
25एमएनपी-16-भोगांव आइसोलेशन वार्ड से कोरोना निगेटिव निकले जमातियों को क्वारंटीन हाउस ले जाती एंबु? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना के कहर से जिले के लोगों को बचाने के लिए सीएमओ के नेतृत्व वाली सर्विलांस टीम बड़ी जिम्मेदारी निभा रही है। टीम की मेहनत का ही असर है कि पॉजिटिव मिले तीन जमातियों की रिपोर्ट अब निगेटिव आ चुकी है। सर्विलांस टीम ने ही जिले के लोगों को भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही जिला कोरोना मुक्त की श्रेणी में होगा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस को लेकर सीएमओ डॉ. एके पांडेय के नेतृत्व में सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। टीम ने अभी तक जिले में 11 हजार लोगों को जांच के बाद होम क्वारंटीन कराया है। वहीं 620 लोगों के सैंपल की जांच कराई। इसमें से पूर्व में तीन जमाती सहित आठ कोरोना पॉजिटिव थे लेकिन तीन जमाती टीम के प्रयास के बाद निगेटिव हो गए हैं।
विज्ञापन

अब जिले में मात्र पांच लोग कोरोना संक्रमित हैं। 392 की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। वहीं 223 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। दो महीने से टीम के सदस्यों ने कोई अवकाश भी नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सर्विलांस टीम के सदस्य जिला प्रशासन के सहयोग से हर स्थिति को निपटने के लिए तैयार हैं। पीएचसी से लेकर आइसोलेशन वार्ड तक स्वास्थ्य विभाग के लोग अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जनता भी पूरा सहयोग कर रही है।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ
------
सर्विलांस टीम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और चिकित्सकों के सहयोग से कोरोना महामारी पर जिले में सफलता हासिल की है। जिले में मात्र पांच कोरोना पॉजिटिव हैं। इनका उपचार चल रहा है। लोग जागरूक रहें तो शीघ्र ही जिले को कोरोना मुक्त करा दिया जाएगा।
डॉ. राजीव राय प्रभारी सर्विलांस टीम
---------
स्वास्थ्य विभाग के लोग लगातार कार्य कर रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा जनता का सहयोग है। यदि जनता लॉकडाउन का पालन करे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले तो निश्चित ही स्वास्थ्य विभाग जिले को शीघ्र कोरोना मुक्त की श्रेणी में पहुंचा देगा।

डॉ. आरपी सिंह
-------
जिले के लोगों से अपील है कि जो भी बाहर से आए हैं वे अपनी जांच अवश्य करा लें। स्वास्थ्य विभाग उनके हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। जनता का इसी प्रकार सहयोग मिला तो शीघ्र ही जिला कोरोना से मुक्त होगा।
डॉ. अनिल कुमार यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed