फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

कोरोना की जांच में आए 16 नए मामले

Wed, 12 Aug 2020 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज। जनपद में बुधवार को भी 16 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे संक्रमितों की संख्या अब 505 हो गई है। इन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट करवाया गया है। जनपद में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ कर 178 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में एंटीजन किट से 1015 जांच की। इसमें सहावर में चार नए मामले सामने आए। इसके अलावा अमांपुर में 2 एवं सोरों व गंजडुंडवारा में एक-एक संक्रमित पाया गया। इसके अलावा आरटीपीसआर की आई रिपोर्ट में कासगंज में चार, गंजडुंडवारा में दो, अमांपुर व सहावर में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी संक्रमितों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया है। इसके साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की हिस्ट्री भी टीमों ने तैयार करना शुरू कर दिया, ताकि इनकी भी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
505 कुल संक्रमित
178 सक्रिय मरीज
327 मरीज ठीक हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed