{"_id":"5ebeced58ebc3e90807fddbc","slug":"corona-kasganj-news-agr4420125111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी- क्वारंटाइन महिला चिकित्सक ने तोड़ी नियमों की बेडिय़ां, घर से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी- क्वारंटाइन महिला चिकित्सक ने तोड़ी नियमों की बेडिय़ां, घर से गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना योद्धा के रूप में कोरोना टीम में शामिल महिला चिकित्सक क्वारंटीन किए जाने के बाद बिना किसी को बताए दूसरी जगह चली गई। स्पष्टीकरण का भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र भेज दिया है।
कोरोना चिकित्सालय में तैनात एक महिला चिकित्सक को 11 मई को क्वारंटीन कर एक गेस्ट हाउस में रहने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच वह स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए बिना कहीं चली गईं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को मिली। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने महिला चिकित्सक को पत्र भेजकर एवं मोबाइल से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
इस पर सीएमओ ने जिलाधिकारी और शासन को पत्र भेजकर महिला चिकित्सक की मनमानी से अवगत करवाया है। सीएमओ ने महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। अब शासन प्रशासन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे स्वास्थ्य महकमा महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
- महिला चिकित्सक क्वारंटीन की गईं थी। इसी दौरान वह कहीं और चलीं गईं। उनसे लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया और फोन से भी अन्यत्र कहीं जाने का कारण पूछा गया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। शासन प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।