{"_id":"5e8f4b858ebc3e6fbf4ca45b","slug":"corona-kasganj-news-agr4373037113","type":"story","status":"publish","title_hn":"घबराएं नहीं, सावधानी के साथ कोरोना से लड़ें रेलकर्मी- डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घबराएं नहीं, सावधानी के साथ कोरोना से लड़ें रेलकर्मी- डीआरएम
विज्ञापन
कासगंज में आईसोलेशन कोच का निरीक्षण करते डीआरएम
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण करने बुधवार को इज्जतनगर रेलमंडल के डीआरएम दिनेश कुमार कासगंज स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने आइसोलेशन वार्ड के लिए तैयार किए गए कोचों की व्यवस्थाएं देखीं। रेलकर्मियों को निर्देश दिए कि वे सतर्कता बरतें। सामाजिक दूरी बनाते हुए सावधानी के साथ कोरोना से जंग लड़ें।
रेलवे के कोच सेंटर में कोरोना वार्ड बनाया गया है। इसमें 6 कोच लगाए गए हैं। इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार अधीनस्थों के साथ निरीक्षण करने इस वार्ड में पहुंचे। उनके साथ इज्जतनगर मंडल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. अरुण खुन्नू और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कोच सेंटर पहुंचकर वार्ड की बारीकी से व्यवस्थाएं परखी।
उन्होंने रेलकर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे कोरोना से घबराएं नहीं बल्कि इस संक्रमण से लड़ने के लिए सतर्कता बरतें। सावधानी ही इस बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय है। सैनिटाइजर का प्रयोग करें। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है। कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर रेलकर्मियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करें।