{"_id":"5e8df5f28ebc3e711b489ecb","slug":"corona-kasganj-news-agr437185073","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 हजार परिवारों को किया होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 हजार परिवारों को किया होम क्वारंटीन
विज्ञापन
कासगंज। लॉक डाउन के बाद जिले में पहुंचे लोग अब अपनों के लिए ही मुसीबत बन गए है। बाहर से आए लोगों की वजह से उनके अपने परिजनों को भी होमक्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर ऐसे लोगों की खोज कर रहीं है। अब तक ऐसे 1 हजार परिवारों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
लॉक डाउन के बाद दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों ने बड़ी संख्या में लोगों ने पलायन शुरू कर दिया था। ताकि वे संकट की घड़ी में परिवार के साथ रह सकें। जिले में ऐसे हजारों लोग पलायन करके आ चुके है। स्वास्थ्य विभाग इनसे कोरोना फैलने की आशंका को देखते हुए अलर्ट है। इसी के चलते ऐसे लोगों की जांच के लिए 14 टीमें जिले में लगा रखी हैं।
विभाग की टीमें लगातार ऐसे परिवारों में पहुंच कर जांच कर रहीं हैं। जांच के बाद इनमें कोरोना के लक्षण तो नहीं मिले हैं, लेकिन हल्की सर्दी, बुखार आदि की शिकायत के बाद इनको बाहर घूमने पर रोक लगा दी गई है। जिले में अब तक ऐसे 1 हजार परिवारों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इन परिवार के आसपास के लोगों को भी ऐसे परिवारों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले लोगों की लगातार जांच की जा रही है। जांच के बाद ऐसे लोगों व उनके परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कराया जा रहा है। इससे वे अन्य लोगों के संपर्क में न आ सकें। ऐसे लोग 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहेंगे-डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव