{"_id":"5e8a102f8ebc3e6fea5a55b4","slug":"corona-kasganj-news-agr4368138172","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ बजते ही हर दरवाजे पर जले दीप और मोमबत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ बजते ही हर दरवाजे पर जले दीप और मोमबत्तियां
विज्ञापन
कासगंज में दीप जलाकर गो कोरोना का दिया गया संदेश ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना को लेकर तनाव को रविवार की रात 9 बजे लोग भूल गए। इस दौरान दीप और फ्लैश लाइट की रोशनी में उत्साह से हिस्सा लेते नजर आए। 9 बजते ही घरों की बिजली लोगों ने गुल कर दी। स्याह अंधेरे के बीच दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट की रोशनी नजर आने लगी। तमाम लोग घरों के दरवाजे, छत और बालकनी पर दिखे।
पीएम मोदी की अपील पर पहले से ही लोगों ने दीपक और मोमबत्तियां खरीद लीं। उनके मन में दीपों व मोमबत्ती की रोशनी से घर मकान को रोशन करने का उत्साह था। 9 बजे से पहले ही घरों में लोगों द्वारा अपना कामकाज पूरा कर लिया गया। लोग घरों की छतों, बालकनी और दरवाजों पर जुटने लगे।
9 बजते ही लाइटें गुल हुईं और नगर की बस्तियां और आवासीय कॉलोनी दीपों से जगमग हो उठीं। महिलाएं, बच्चे, बड़े-बुजुर्ग भी उत्साहित नजर आ रहे थे। कुछ देर के लिए लोग कोरोना का तनाव भूल बैठे।
विज्ञापन
- तनाव के बीच पीएम मोदी ने अंधेरे में दीपक व अन्य साधनों से रोशनी करने की जो पहल की। इससे सकारात्मक ऊर्जा का आम लोगों में संचार हुआ। लोगों को तनाव से मुक्ति भी मिली है। - संतोष माहेश्वरी।
- पीएम मोदी की अपील काफी सराहनीय है। लोगों ने उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित किए। जिनके पास दीप और मोमबत्ती नहीं थी, उन्होंने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई। इससे लोगों के बीच उत्साह बढ़ा और कोरोना से जंग जीतने का संकेत मिला है। - श्याम मूना।

कासगंज में अपने घर के बाहर दीपक जलाती महिलांए ।- फोटो : KASGANJ

कासगंज में मोदी की अपील पर टॉर्च जलाते लोग ।- फोटो : KASGANJ

कासगंज में दीपक जलाकर बनाया गया ओम ।- फोटो : KASGANJ