फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

बाहर से आने वाले लोगों की सूचना पर धर्मस्थलों में जांच को पहुंचे अफसर

Sun, 05 Apr 2020 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
corona
कासगंज के सोरों में धर्मगुरु से बातचीत करते एडीएम, एएसपी व सोरों कोतवाली प्रभारी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में बाहर से आए लोगों की धर्मस्थलों में छिपे होने की जानकारी मिलने पर अफसरों ने सतर्कता बढ़ा दी। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे और चर्च में पहुंचकर पुलिस प्रशासन के अफसरों ने धर्मगुरुओं से बातचीत की और धर्मस्थलों पर जांच की। हालांकि जिले में किसी भी धर्मस्थल में कोई भी व्यक्ति छिपा नहीं मिला। इस दौरान अफसरों ने धर्मगुरुओं से सहयोग भी मांगा है।
विज्ञापन

प्रदेश में कई जगहों पर धर्मस्थलों में सामूहिक रूप से लोगों के जमा होने की पुष्टि के बाद सरकार ने धर्मस्थलों की निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन और पुलिस के अफसर निरंतर निगरानी कर रहे हैं। डीएम सीपी सिंह, एसपी सुशील घुले के निर्देश पर एडीएम अजय श्रीवास्तव, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम सदर ललित कुमार, सीओ सिटी आरके तिवारी, सहावर एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शैलेंद्र परिहार, पटियाली एसडीएम शिव कुमार, सीओ गवेंद्र गौतम ने अपने-अपने क्षेत्रों में धर्मस्थलों की निगरानी की। सभी थाना प्रभारियों ने धर्मगुरुओं से कहा कि पुलिस प्रशासन से सहयोग करें। यदि कोई बाहर से आए तो उसे धर्मस्थलों में पनाह न देकर सूचना अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

नहीं होगा कोई भी आयोजन
अधिकारियों ने सभी धर्मगुरुओं को आगाह कर दिया है कि वे धर्मस्थलों में कोई भी आयोजन न कराएं। क्योंकि सभी आयोजनों पर रोक है। यदि किसी ने आयोजन की कोशिश की तो संबंधित धर्मगुरु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सभी धर्मगुरुओं का सहयोग जरूरी है। किसी भी धर्मस्थल में बाहर से आने वाले को पनाह न दी जाए। बाहर से आने वालों की सूचना दें। - ललित कुमार एसडीएम।
- सभी धर्मस्थलों की निगरानी की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति किसी धर्मस्थल में बाहर से आकर पनाह लेता पाया गया तो कार्रवाई होगी। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed