फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona infected old man dies in Medical College Saifai

कोरोना संक्रमित वृद्ध की मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत

Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Corona infected old man dies in Medical College Saifai
मैनपुरी। जिले में कोरोना की तीसरी लहर में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। 25 जनवरी की रात सैफई में भर्ती जनपद के गांव गांगसी निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में यह छठवीं मौत है। जिले में कोरोना से पिछले तीन साल में 188 मौतें हो चुकी है।
विज्ञापन

31 दिसंबर तक जिले में कोरोना की तीसरी लहर का एक भी मरीज नहीं था। जनवरी में अब तक जिले में 1400 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि एक्टिव केस की संख्या अधिक नहीं है। जनवरी में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ी है। गांव गांगसी निवासी 55 वर्षीय सोपान सिंह पांच साल पहले दुर्घटना में घायल हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई में 25 जनवरी को भर्ती कराया। जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाए गए। 25 जनवरी की रात को उनकी मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में यह छठवीं मौत है। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि वृद्ध काफी दिनों से बीमार था। जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित हवलदार की हार्ट अटैक से मौत
औंछा। थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधन के ग्राम मानपुर निवासी सेना के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। जवान कोरोना संक्रमित था और उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा मधन के गांव मानपुर निवासी तिलक सिंह राजपूत भारतीय सेना में मणिपुर के जसाद में हवलदार के रूप में कार्यरत थे। 22 जनवरी को उन्हें हार्टअटैक पड़ा। साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के दौरान वे कोविड-19 संक्रमित पाए गए। सेना के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर 26 जनवरी को गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में हवलदार का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सेना के जवान, तहसीलदार घिरोर अरुण कुमार पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed