फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Etah Eight Prisoners Found Covid-19 Positive

Corona In Etah: आठ बंदियों सहित 20 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
सार

  • पॉजिटिव मरीज- 382
  • स्वस्थ मरीज- 238
  • जिले में मौत - 10
  • संक्रिय केस - 134

विज्ञापन
Corona In Etah Eight Prisoners Found Covid-19 Positive
जिला कारागार एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में रविवार को आठ बंदियों समेत बीस लोग और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक सिपाही, तीन रोडवेज कर्मियों सहित छह लोग कांशीराम कॉलोनी के निवासी हैं। वहीं दो अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 382 हो गई है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद गर्ग के अनुसार रविवार को आई जांच रिपोर्ट में जिला कारागार में निरुद्घ आठ बंदी और कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शनिवार को रोडवेज का एक परिचालक संक्रमित निकला था।  
विज्ञापन


Corona In Mainpuri: दो पुलिसकर्मियों सहित 16 कोरोना पॉजिटिव मिले 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को रोडवेज वर्कशॉप में चालक-परिचालकों की जांच की गई। जहां शहर के जाटवपुरा निवासी रोडवेजकर्मी व परिचालक और सदर तहसील के गांव पुरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। यह व्यक्ति रोडवेज में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत है। इस दौरान टीम द्वारा 76 लोगों के सैंपल लिए गए। 
 

वहीं एमएमयू की टीम ने शनिवार को कांशीराम कॉलोनी में जांच की। टीम के सदस्य सुनील ने बताया कि वहां 62 लोगों की जांच की गई। इस दौरान एक महिला सहित छह लोग वायरस से ग्रसित निकले हैं। वहीं, तीन अन्य लोगों में एक कोतवाली देहात का सिपाही, एक गांव धोलेश्वर का युवक और एक सकीट क्षेत्र का युवक शामिल है। 

सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि जिले में रविवार को 20 लोग पॉजिटिव आए हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार उसने बात की जाएगी। अगर होम क्वारंटीन रहेंगे तो टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा। नहीं तो कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।\
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed