{"_id":"5f2d63118ebc3e411b541608","slug":"corona-in-agra-uttar-pradesh-latest-news-update-30-new-positive-patient-of-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: कमिश्नर के पिता, लोक निर्माण विभाग के दो जेई पॉजिटिव, 2031 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: कमिश्नर के पिता, लोक निर्माण विभाग के दो जेई पॉजिटिव, 2031 पहुंची संख्या
Sat, 08 Aug 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:09 AM IST
सार
- अब तक 1631 मरीज ठीक हो चुके हैं
- 299 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : AP
विस्तार
ताजनगरी में शुक्रवार को 30 नए मरीज और बढ़ने से संक्रमितों का आंकड़ा 2031 हो गया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 25 संक्रमित डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब तक 1631 मरीज ठीक हो चुके हैं। 299 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। 101 मरीजों की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार तक 62,692 लोगों के नमूने टेस्ट किए जा चुके हैं। आगरा में 14 नए कंटेन्मेंट जोन बढ़ने से संक्रमित इलाकों की संख्या 107 से बढ़कर 121 हो गई है। इनके अलावा 253 कंटेन्मेंट जोन बंद हो चुके हैं।
कमिश्नर अनिल कुमार की मां के बाद उनके 76 साल के पिता भी संक्रमित हो गए हैं। कमिश्नर कार्यालय में अभी तक आठ कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड एक के दो जूनियर इंजीनियर के संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय 48 से 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सैनिटाइजेशन के बाद कार्यालय में काम शुरू होगा। कमिश्नर की 69 साल की मां बीते बुधवार को संक्रमित हो गई थीं। उनके वाहन के चालक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। अभी तक कमिश्नर कार्यालय के दो सुरक्षा गार्ड और बाबू समेत आठ कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

इरादत नगर में एक ही परिवार के चार संक्रमित
ताल की पार में पति-पत्नी और बेटा और इरादत नगर में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित हुए हैं। इनमें 32 साल का युवक, 38 साल की महिला, 56 साल के पुरुष और 60 साल की महिला शामिल हैं। जिला जेल में 65 साल के कैदी, थाना मन्सुखपुरा में 25 साल के युवक, 72 साल के बुजुर्ग, लोहामंडी में 32 साल के युवक, फतेहपुर सीकरी में 70 साल के बुजुर्ग, अछनेरा में 19 साल के युवक, मधु नगर में 59 साल की महिला, वीरभान में 28 साल की महिला और उसकी नौ साल की बच्ची भी संक्रमित हुई हैं।
जगनेर में 59 साल की महिला, फूटा थाना में 23 साल का युवक, फरहरा में 41 साल का युवक, सरलाबाग दयालबाग में 48 साल के पुरुष, वजीरपुरा
फतेहाबाद में 33 साल के युवक, वजीरपुरा में 37 साल, 35 साल के युवक, ताज नगरी में 45 साल की महिला, नयापुरा में 14 साल की किशोरी, आवास विकास कॉलोनी में 54 साल की महिला, गांधी नगर में 64 साल के बुजुर्ग, ताल की पार में 55 साल के पुरुष, 50 साल की उसकी पत्नी और 24 साल के बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शाहगंज में 52 साल के पुरुष भी संक्रमित मिले हैं।
सांसद की रिपोर्ट निगेटिव
सांसद एसपी सिंह बघेल की कोरोना जांच रिपोर्ट आ गई है। यह निगेटिव है। उनकी पत्नी मधु बघेल की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई थी। उनके बेटे पार्थ की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मधु बघेल को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि उनकी तबीयत ठीक है।

दरोगा और सिपाही संक्रमित, पूरी चौकी क्वारंटीन
थाना जगदीशपुरा की बिचपुरी चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाही संक्रमित निकले। इस पर चौकी पर तैनात सात पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं थाने के पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप की स्थिति है।
थाना जगदीशपुरा की बिचपुरी पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाही को बुखार, खांसी, जुकाम होने पर कोरोना टेस्ट कराया था। बृहस्पतिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दरोगा और सिपाही को आइसोलेट किया। वहीं सात पुलिसकर्मियों के टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक भी तबीयत खराब होने की वजह से अपने कमरे पर क्वारंटीन हैं।
अब स्वास्थ्य विभाग की टीम दरोगा और सिपाही के संपर्क की लिस्ट बना रही है। वहीं पूरी चौकी के क्वारंटीन होने के बाद से थाने के पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति है। कई पुलिसकर्मी चौकी प्रभारी के संपर्क में आए थे। अब सभी अपना टेस्ट कराने के बारे में सोच रहे हैं। चौकी पर हाल में अपनी शिकायत लेकर आए लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। चौकी प्रभारी ने कई गैंग भी पकड़े थे।
दो सिपाहियों की हो चुकी है मौत
आगरा में कई पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। सिकंदरा के ककरैठा में महिला सिपाही की मौत हो गई थी। एंटी रोमियो में तैनात एक सिपाही की भी संक्रमित होने के बाद जान गई थी।