फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: coronavirus outbreak in agra

आगरा में कोरोना: अगस्त के आखिर में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, 10 दिनों में 400 से ज्यादा मरीज

Mon, 31 Aug 2020 01:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 01:56 PM IST
सार

  • ताजनगरी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई, कार्रवाई घट गई
  • 10 दिनों में मिले 416 संक्रमित, रविवार को रिकॉर्ड 65 मरीज मिले

विज्ञापन
Corona in Agra Uttar Pradesh Latest News: coronavirus outbreak in agra
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में अगस्त महीने में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा, इसमें भी आखिरी 10 दिनों में कोरोना वायरस के 416 संक्रमित मरीज मिले। इन 10 दिनों में रोजाना 40 से अधिक मरीज संक्रमित पाए गए। बीते दो दिन में रोज 50 से अधिक मरीज मिले। पूरे अगस्त की बात करें तो 991 मरीज रहे। इसके बावजूद अगस्त में मास्क न लगाने वालों और सरकार की ओर जारी गाइड लाइन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई कम हुई है।

विज्ञापन


अगस्त के शुरुआती 20 दिन में औसतन रोजाना 30 मरीज ही मिल रहे थे, लेकिन अगस्त के आखिरी दस दिन में संक्रमण 25 फीसदी और बढ़ गया। 26 अगस्त तक 2634 संक्रमित थे, 30 अगस्त तक यही संख्या 2837 पहुंच गई। इस महीने में 60,732 लोगों की जांच हुई, जो बीते पांच महीनों में सबसे ज्यादा है। जुलाई तक 54,424 लोगों की ही जांच हुई थी।
विज्ञापन



सावधानी बरतें, लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं: सीएमओ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, लोग बेवजह घरों से बाहर न जाएं, मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का गंभीरता से पालन करें। इससे कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमान से ज्यादा संक्रमण, लापरवाही पड़ रही भारी: डॉ. आरएम पचौरी

आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने कहा कि बरसात में संक्रमण की दर अनुमान से भी अधिक है, लोग फिर भी बचाव के लिए जारी निशा निर्देशों को नजरअंदाज कर रहे हैं। जरूरी कार्य पर ही घर से निकलें, मास्क और सामाजिक दूरी का पालन बहुत जरूरी है।

पांच महीने में मिले थे 1846 मरीज

कोरोना वायरस का पहला मरीज दो मार्च को आया था। तब से जुलाई तक 1846 मरीज मिले। कुल लोगों की जांच की बात करें तो 54,424 नमूने लिए गए थे। अगस्त में 950 से अधिक मरीज मिल चुके हैं।

हर महीने इतने मिले संक्रमित मरीज:
 
महीना नमूनों की जांच संक्रमित
मार्च 849 12 
अप्रैल 6080 441
मई 8313 439
जून 9293 390
जुलाई 29889   574
अगस्त 60732 2837


झुंड में बैठे लोग, बिना मास्क के हो रही खरीदारी

संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। झुंड में लोग बैठ रहे हैं, मास्क तक नहीं लगाए हुए। यही हाल खरीदारी करते वक्त का है। बिना मास्क के ही लोग सब्जी, फल और जरूरत का सामान ले रहे हैं। लापरवाही की हद है कि न तो विक्रेता और न खरीदार मास्क लगा रहे हैं और न सामाजिक दूरी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed