फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona in agra more than five hundred covid patients in home isolation last 40 days

आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप : 40 दिन में होम आइसोलेशन में गए 569 मरीज

Mon, 31 Aug 2020 02:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Aug 2020 02:05 PM IST
सार

  • बिना लक्षण वाले या हल्के लक्षणों वाले संक्रमितों के लिए है ये सुविधा 

विज्ञापन
corona in agra more than five hundred covid patients in home isolation last 40 days
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमितों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा 22 जुलाई को शुरू हुई थी। पहले 10 दिन में करीब 25 मरीजों ने ही होम आइसोलेशन चुना। अब लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसके साथ ही होम आइसोलेशन की सुविधा लेने वालों की भी संख्या बढ़ी है। 40 दिनों में 569 मरीजों ने होम आइसोलेशन चुना है।
विज्ञापन


औसतन रोजाना 15 मरीज घर में रहकर इलाज करा रहे हैं। इसमें बिना लक्षण वाले मरीज और हल्का बुखार-खांसी वाले मरीज हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस से जांच कराने में डरे नहीं, अब घर में रहकर इलाज की सुविधा है। 
विज्ञापन



केस एक 

दयालबाग में 27 साल की युवती संक्रमित है। उसको अलग कमरे में होम आइसोलेशन में रखा गया है। उसके मां-पिता को अन्य कमरे में क्वारंटीन किया है। उसके भाई को देखरेख के लिए तय किया है। इनके परिचितों ने बताया कि कंट्रोल रूम से रोजाना सेहत की जानकारी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दो

ट्रांस यमुना कॉलोनी में 38 साल की महिला संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में है। बुखार, खांसी की दवा पहले ही चिकित्सक दे जाते हैं। रोजाना कंट्रोल रूम से सेहत की जानकारी की जाती है। बताया कि हल्का बुखार होने पर चिकित्सक की बताई दवा ले ली, जिससे आराम हुआ।
 

आईएमए के 600 रुपये के प्लान में एक भी पंजीकरण नहीं

होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू होने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 600 रुपये प्रतिदिन चिकित्सकीय सेवाएं देने की सुविधा शुरू की थी, लेकिन किसी भी मरीज ने आईएमए की सुविधा लेने के लिए रुचि नहीं दिखाई। आईएमए के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने बताया कि आईएमए के 600 रुपये प्रतिदिन की चिकित्सकीय सुविधा पर किसी मरीज ने पंजीकरण नहीं कराया है।

नमूना देते वक्त फोन नंबर, पता गलत बता रहे मरीज

कोरोना वायरस की जांच कराने में कई लोग जानकारी गलत दर्ज करा रहे हैं। इसमें पता और फोन नंबर गलत होने की संख्या अधिक है। इससे मरीज की जानकारी और मॉनीटरिंग में दिक्कत आ रही है। कंट्रोल रूम के नोडल प्रभारी डॉ. ध्रुव गोपाल ने बताया कि फोन नंबर और पता गलत देने से मरीज को ही असुविधा हो रही है। नंबर गलत होने से मरीज की सेहत की मॉनीटरिंग में परेशानी होती है। मरीज सही जानकारी ही दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed