फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra 64 Positive Case Found Today Of Corona Virus Total 2900 Patients

Corona In Agra: 48 घंटे में मिले 129 संक्रमित, 2900 के पार पहुंचा आंकड़ा

Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
सार

  • 426 मरीजों का चल रहा उपचार
  • 107 संक्रमितों की हो चुकी है मौत
  • 2368 मरीज हुए ठीक

विज्ञापन
Corona In Agra 64 Positive Case Found Today Of Corona Virus Total 2900 Patients
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को 64 नए मरीज और मिलने से मरीजों का आंकड़ा 2900 पार हो गया है। वर्तमान में 426 संक्रमितों का उपचार चल रहा है जबकि 107 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया सोमवार को 64 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 2901 हो गई है। 2368 मरीज ठीक हो चुके हैं। 426 संक्रमितों में 249 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। सोमवार तक जिले में 1,17527 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


48 घंटे में मिले 129 संक्रमित

दो दिन में संक्रमितों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। पिछले 48 घंटे में आगरा में 129 केस मिले हैं। प्रत्येक 22 मिनट में एक नया पॉजिटिव केस सामने आ रहा है। डीएम ने आगरा में फिर से संक्रमण का पीक समय शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवि के चार कर्मचारी, आईजी-डीआईजी कार्यालय के तीन पुलिसकर्मी संक्रमित

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के चार कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। यहां 40 लोगों की जांच कराई गई थी। विश्वविद्यालय को सैनिटाइज कराते हुए संबंधित पटल को सील कर दिया है। आईजी कार्यालय के एक और डीआईजी कार्यालय में तैनात दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दयालबाग में निजी चिकित्सक भी संक्रमित हुए हैं।

सात साल की बच्ची समेत 27 महिलाएं पॉजिटिव मिलीं

कमला नगर में 24 साल का युवक, कर्मयोगी एक्सटेंशन कमला नगर में 44 साल का पुरुष, अल्का कुंज कमला नगर में 56 साल का पुरुष, कमला नगर में 59 साल की महिला, लादूखेड़ा में 19 साल की महिला, फतेहपुर सीकरी में 62 साल की महिला, खंदौली में 45 साल का पुरुष, गढ़ी राय सिंह में 57 साल की महिला, शाहपुर खेड़ा में 15 साल की किशोरी, हीरागढ़ में 12 साल की बच्ची संक्रमित मिली।

खेरागढ़ में 42 साल की महिला, 15 साल की किशोरी, नौ साल का बच्चा, 37 साल की महिला, बिचपुरी में 68 साल का बुजुर्ग, 41 साल की महिला, बाह में 29 साल का युवक, 78 साल की वृद्धा, बल्केश्वर में 51 साल का पुरुष, नगला कली बरौली अहीर में 39 साल का पुरुष, 33 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लंगडे़ की चौकी में 51 साल और 24 साल महिला, 18 साल की युवती, बाग फरजाना में 36 साल का युवक, कछपुरा में 48 साल का पुरुष, फ्रेंडस पैराडाइस में 57 साल की महिला, किरावली में 40 साल की महिला, कृष्णाबाग दयालबाग में 41 साल का पुरुष, फरैयापुरा में 30 साल की महिला, रामपुर चंद्रसेनी में 25 साल की महिला, पुराकासा में 24 साल की महिला, नरौली में 15 साल की किशोरी संक्रमित पाई गई।


जरार में 28 साल की महिला, उदयपुर कला में 27 साल का युवक, थनसेरा में 22 साल की महिला, तुरकपुरा में 55 साल का पुरुष, जगनेर में सात साल की बच्ची, बरगवां बुर्ज में 13 साल का बालक और सेवला में 72 साल के वृद्ध की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बापू नगर में 23 साल का युवक, 26 साल की महिला, 28 साल का पुरुष, दहतौरा में 31 साल का युवक, टेढ़ी बगिया में 25 साल का युवक संक्रमित मिला है। बाकी के मरीज निजी अस्पताल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed