फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: 35 New Patient Found Positive Of Covid-19

Corona In Agra: 35 नए मरीज मिलने से 1963 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Wed, 05 Aug 2020 08:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 05 Aug 2020 08:28 PM IST
सार

  • 43 संक्रमित हुए डिस्चार्ज
  • 1574 मरीज हो चुके हैं ठीक

विज्ञापन
Corona In Agra: 35 New Patient Found Positive Of Covid-19
कोरोना का नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 35 नए संक्रमित और मिलने से बुधवार को मरीजों का आंकड़ा 1963 हो गया है। 43 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। कुल 1574 मरीज संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं जबकि संक्रमित मृतक संख्या 100 है।
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 35 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 1963 हो गई है। 289 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। इनमें 108 मरीज होम आईसोलेशन में भर्ती हैं। 100 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा 45 मरीज और डिस्चार्ज होने से अब स्वस्थ होने वालों की तादाद 1574 हो गई है। आगरा में 59,353 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


छह नए कंटेनमेंट जोन बढ़े
बुधवार को छह नए कंटेनमेंट जोन बढ़ने से एक्टिव जोन 96 हो गए हैं। शहर और देहात में तीन-तीन नए जोन बढ़ गए हैं। 248 कंटेनमेंट जोन बंद हो गए हैं। कुल 344 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किरावली सीएचसी की स्टाफ नर्स मिली संक्रमित
सीएचसी किरावली की एक स्टाफ नर्स संक्रमित मिली है। इस पर बुधवार को नगर पंचायत की ओर से हॉस्पिटल, एंबुलेंस और कस्बे में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। स्टाफ नर्स ने भरतपुर में कोरोना की जांच कराई थी। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अछनेरा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. जितेंद्र लवानिया ने बताया कि नर्स को भर्ती कराया गया है। 

50 टीमों ने 26,454 लोगों की स्क्रीनिंग की
स्वास्थ्य विभाग की 50 टीमों ने हॉटस्पॉट एरिया बल्केश्वर, दहतौरा, नगला बूढ़ी, ताजगंज, विभव नगर, नरायच, आवास विकास कॉलोनी और ताजगंज के 5800 घरों के 26,454 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की और पल्स ऑक्सीमेट्री जांच की। 11 स्थानों पर शिविर लगाकर 185 पुरुष, 163 महिलाएं और 17 बच्चों की सेहत की जांच की।

इसमें 30 लोगों को त्वचा रोग की परेशानी मिली। दांत, पेट, उल्टी-दस्त, आंखों समेत अन्य परेशानी के 192 मरीज मिले। स्वास्थ्य सर्वे प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि कोरोना के लक्षणों की स्क्रीनिंग करते हुए मल्टी विटामिन की दवाएं और एंटी मलेरिया की दवा दी है।

सैंया के बीडीओ मिले संक्रमित, होम आइसोलेट
खंड विकास अधिकारी सैंया राकेश त्रिपाठी बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें दो दिन से बुखार की शिकायत थी। वे कार्यालय परिसर में बने आवास में रह रहे थे। परेशानी बढ़ने पर वे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

प्रभारी डॉ. ऋषिगोपाल ने उनका एंटीजन टेस्ट किया। डॉ. ऋषि गोपाल ने बताया कि उनको होम आइसोलेट किया गया है। उनके साथ एक हेल्पर भी रहता था।

कार्यालय के कर्मचारी भी संपर्क में रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का भी कार्यालय परिसर में आना-जाना रहता है। विकास खंड अधिकारी ने पिछले समय में संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed