फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona fourth wave, negligence

कोरोना: चौथी लहर के खतरे के बाद भी कम नहीं हो रही लापरवाही

Tue, 19 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
corona fourth wave, negligence
कासगंज में रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क लगाए बैठे यात्री । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना की तीनों लहर की मार झेल चुके जिला के लोग चौथी लहर के बढ़ते खतरे के बाद भी लापरवाह बने हुए है। कोरोना की चपेट में आने से बचने के लिए मास्क लगाना तक जरूरी नहीं समझ रहे। लोगों की यह लापरवाही जिले के लिए एक बार फिर से खतरा बन सकती है।
विज्ञापन

दिल्ली के बाद प्रदेश में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, लखनऊ, कानपुर के बाद अब आगरा में भी कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं, इस समय सहालग का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में बाहर से लोगों का आना शुरू हो गया है। वहीं, दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों को जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है, जिससे जिला में एक बार फिर से कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है। बस में जाने वाले यात्री हो या फिर रेल यात्री बिना मास्क लगाकर ही यात्रा करने के लिए घरों से निकल रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में भी लोग बिना मास्क के लगाए ही घूमते नजर आते हैं। खतरा बढ़ने के बाद भी लोग सजग नहीं हो रहे।
विज्ञापन

कोरोना की तीनों लहर का जिले पर रहा प्रभाव
संक्रमितों की संख्या 4938
मृतकों की संख्या 134
कोरोना के मामले प्रदेश में बढ़ने लगे हैं, जिससे कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ गया है। कोरोना से बचने के लिए गाइड-लाइन का पालन जरूरी है। लापरवाही खतरनाक हो सकती है। - डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed