फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona infection found in young man who returned from America in Agra

Agra News: अमेरिका से लौटे युवक में मिला कोरोना संक्रमण, गले में खराश होने पर निजी लैब में कराई थी जांच

Wed, 04 Jan 2023 10:05 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2023 10:05 AM IST
सार

अमेरिका से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसने निजी लैब में जांच कराई थी। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए उसका सैंपल लिया है।  

विज्ञापन
Corona infection found in young man who returned from America in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अमेरिका से लौटे एक युवक में कोरोना संक्रमण मिला है। दयालबाग क्षेत्र के रहने वाले 34 वर्षीय युवक ने गले में खराश होने पर निजी लैब में जांच कराई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) युवक के घर पहुंची और आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना लिया। 

विज्ञापन

 
युवक अमेरिका में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा है। 30 दिसंबर को वह आगरा लौटा। गले में समस्या लगने पर युवक ने निजी लैब में कोरोना की जांच कराई। रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल युवक के घर आरआरटी भेजी गई। 
विज्ञापन


युवक से उसकी यात्रा की हिस्ट्री के साथ उसके संपर्क में आए लोगों के संबंध में जानकारी की गई। युवक का नमूना एसएन मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिया गया है। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर युवक के संपर्क में आने वालों की भी जांच की जाएगी। नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एहतियातन होम आइसोलेट किया गया

निजी लैब में कोरोना की पुष्टि होने से युवक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियातन होम आइसोलेट कर दिया गया है। युवक के दो घर हैं। एक घर में वह अकेला है, दूसरे घर में माता-पिता हैं। लक्षण दिखने पर युवक ने खुद को अलग कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को होम आइसोलेशन में ही रहने के लिए कहा है। 

एयरपोर्ट पर नहीं की गई जांच 

अमेरिका से लौटे युवक की दिल्ली में एयरपोर्ट पर जांच नहीं की गई थी। वहां जांच की जाती तो स्थिति पहले स्पष्ट हो जाती। चीन से लौटे युवक की भी एयरपोर्ट पर जांच नहीं की गई थी। 

दो और में हो चुकी है पुष्टि 

आरटीपीसीआर जांच में युवक में कोरोना की पुष्टि होती है तो यह तीसरा मामला हो जाएगा। इससे पहले जिले में कोरोना के दो मामले सामने आ चुके हैं। पहला मामला 25 दिसंबर को सामने आया था। चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालांकि मरीज में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। इसके बाद 26 दिसंबर को ताजमहल देखने पहुंचे अर्जेंटीना के 40 वर्षीय पर्यटक की जांच की गई थी। रिपोर्ट 28 को आई, उसमें भी कोरोना की पुष्टि हुई। हालांकि पर्यटक स्वास्थ्य विभाग की पकड़ में नहीं आया, रिपोर्ट आने से पहले ही वह आगरा से जा चुका था।

नौ दिन में नहीं आ पाई जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट

चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया था। नौ दिन बीत चुके हैं, अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इससे कोरोना के वैरिएंट का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed