{"_id":"62aef2011ac7512e6e5c92a8","slug":"corona-case-increase-in-shelter-house-where-president-can-come-to-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Update: वृंदावन में जहां आ सकते हैं राष्ट्रपति, वहां तेजी से बढ़े कोरोना के केस, आश्रय सदन की पांच महिलाएं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Update: वृंदावन में जहां आ सकते हैं राष्ट्रपति, वहां तेजी से बढ़े कोरोना के केस, आश्रय सदन की पांच महिलाएं संक्रमित
Sun, 19 Jun 2022 03:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:23 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आने की संभावना है। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गईं हैं। जून के आखिरी सप्ताह में राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में माताओं से भेंट कर सकते हैं, लेकिन उससे पहले यहां पांच माताएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। रविवार को 11 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रह रहीं पांच विधवा और बेसहारा माताएं भी शामिल हैं। जनपद में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 40 हो गए हैं। आश्रय सदन में इसी माह के अंत में राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आने की भी तैयारियां चल रही हैं।
शनिवार को कृष्णा कुटीर में कार्यरत एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां रहने वाली 150 वृद्ध माताओं में से 50 माताओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जिनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट रविवार को आई है, जिसमें सदन की पांच माताएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलीं माताओं को आश्रय सदन के एक अलग कमरे को आइसोलेट किया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम वृद्ध माताओं के स्वास्थ्य का ख्याल रख रही है।
विज्ञापन
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि कृष्णा कुटीर में रहने वाली 100 और माताओं की कोविड जांच होनी बाकी है। इधर, जून के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आने की संभावना है। वह इन माताओं से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि अगर आश्रय सदन में रह रहीं माताओं में संक्रमण और फैलता है तो राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।

एक डॉक्टर भी हुआ संक्रमित
इसके साथ मांट निवासी 25 वर्षीय महिला, मथुरा निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, सीएमओ ऑफिस में कार्यरत डॉक्टर, नंदगांव निवासी युवक, कोसीकलां निवासी 19 वर्षीय युवक और मोतीकुंज निवासी 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।