{"_id":"60cb98358ebc3e330b0265c0","slug":"coroma-virus-in-mainpuri-only-few-case-of-corona-virus-infection-now","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी कोरोना वायरस: घटने लगी संक्रमण की रफ्तार, पांच मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी कोरोना वायरस: घटने लगी संक्रमण की रफ्तार, पांच मिले कोरोना संक्रमित
Fri, 18 Jun 2021 12:15 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:15 AM IST
सार
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने निर्देश दिए कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाए। सीएमओ के निर्देश पर जिले में जांच के साथ ही टीकाकरण का कार्य भी जारी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: कोरोना की जांच के लिए नमूना लेता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गुरुवार को पांच कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9922 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को जिले के 42 केंद्रों पर 2800 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण से राहत है। गुरुवार को भी जिले में पांच नए संक्रमित मिले। सीएमओ के निर्देश पर पांचो को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने निर्देश दिए कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाए। सीएमओ के निर्देश पर जिले में जांच के साथ ही टीकाकरण का कार्य भी जारी है। जिले 42 केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण के दौरान बृहस्पतिवार को 2800 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र में करते रहें भ्रमण
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए प्रत्येक विकास खंड के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से वार्ता कर लोगों को प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया की तारीख घोषित, वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
रिश्तों में शक: सहायक प्रोफेसर पत्नी पर जासूसी के लिए बना 'लड़की', फेसबुक पर सहेलियों संग की चैटिंग और फिर...