{"_id":"657d39d1eaaf4913b504bb89","slug":"cornea-transplant-will-not-be-possible-in-sn-medical-college-for-five-days-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Fire: एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी नहीं हो सकेगा कॉर्निया ट्रांसप्लांट, पांच दिन तक रुकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Fire: एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी नहीं हो सकेगा कॉर्निया ट्रांसप्लांट, पांच दिन तक रुकें
Sat, 16 Dec 2023 11:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:16 AM IST
सार
एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र बैंक में आग लगने के बाद अब पांच दिन तक कॉर्निया ट्रांसप्लांट नहीं हो सकेगा। वहीं आग कैसे लगी इसकी जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेत्र बैंक के कॉर्निया क्लीनिक का स्लिट लैब व अन्य उपकरण जलने से कॉर्निया ट्रांसप्लांट का कार्य पांच दिन तक नहीं हो सकेगा। राहत की बात रही कि आग कॉर्निया स्टोरेज तक नहीं पहुंची। उधर, एसएन मेडिकल कॉलेज के नेत्र बैंक में लगी आग की जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी। इसके लिए तकनीकी टीम भी बुला ली गई है।
नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार ने बताया कि आग से उपकरण और मशीनें खराब हो गई है। अभी एक-दो मशीनें पुरानी हैं, इनसे काम चलाया जाएगा। ऐसे में कम से कम पांच दिन तक कॉर्निया ट्रांसप्लांट का काम नहीं हो सकेगा। हालांकि अभी नेत्र बैंक के पास कॉर्निया भी नहीं हैं। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. स्निग्धा सेन ने बताया कि नेत्र बैंक और कॉर्निया क्लीनिक में बृहस्पतिवार देर रात आग लगी थी। नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार, डॉ. तिरुपति नाथ और डॉ. अनु जैन को जांच सौंपी गई है।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि मशीनों की तकनीकी टीम से भी जांच कराई जा रही है। पूरी तरह से खराब मशीनों को नए सिरे से खरीदने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। तकनीकी टीम मशीन और उपकरणों की जांच कर नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट देगी। मशीन ठीक हो सकती हैं या नहीं, बताएगी। तकनीकी टीम का मानना है कि एक मशीन पूरी तरह फुंक गई है। अन्य दाे और मशीन में अपेक्षाकृत कम नुकसान है।