फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Controversy broke out during Tazia procession, police fired batons

Agra News: ताजिया जुलूस के दौरान हुआ विवाद, पुलिस ने चलाई लाठी

Fri, 19 Jul 2024 02:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Controversy broke out during Tazia procession, police fired batons
गंजडुंडवारा (कासगंज)। कस्बे में मुहर्रम जुलूस के दौरान समय की पाबंदी और ड्रम की तेज आवाज को लेकर पुलिसकर्मियों से ताजियेदारों का विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठियां फटकारीं। पांच लोग लाठी लगने से घायल हो गए। लाठीचार्ज के खिलाफ लोगों में आक्रोश भड़क गया और वे धरने पर बैठ गए। विवाद बृहस्पतिवार को तड़के करीब 3 बजे के बाद शुरू हुआ। सुबह 9 बजे एडीएम राकेश पटेल एवं एएसपी राजेश भारती के जांच कर कार्रवाई के भरोसे के बाद विवाद का पटाक्षेप हुआ। विवाद के बाद कस्बे में अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निगरानी में जुटे हैं।पटियाली रोड तिराहा पर बृहस्पतिवार को तड़के करीब 3 बजे कस्बे के मोहल्ला पूरब थोक और पश्चिम थोक के ताजिये निकल रहे थे। सुरक्षा की दृष्टि से इन ताजियों के आगे-पीछे और बीच में पुलिस के जवान लगे हुए थे। जिससे ताजियेदारों में आपस में टकराव नहीं हो। यह ताजिये खतईया पीर दरगाह एटा रोड की ओर करबला में जा रहे थे। अनुमति सुबह 4 बजे तक की थी, लेकिन ताजियेदारों के बीच में आपसी प्रतिस्पर्धा चल रही थी। पुलिस ताजियेदारों को आगे बढ़ने की कह रही थी। इसी बीच विवाद हो गया। ताजियेदारों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने ड्रम छीनकर फेंक दिए और डंडा लेकर ताजियेदारों को पीटा। जुलूस में सादा कपड़े में तैनात पुलिस के सिपाही अश्वनी का फोटो वायरल होता रहा। इस सिपाही के हाथ में डंडा था और कई लोगों को उसने खदेड़ा। ताजियेदारों का आरोप था कि 5 लोग गुड्डू पुत्र हनीफ, अदनान पुत्र शिराजुद्दीन, अनीशा बेगम पत्नी मैनुद्दीन निवासी कादरगंज रोड, शाहरुख पुत्र शम्मी निवासी पश्चिम थोक, फैनी पुत्र हसीन निवासी पश्चिम थोक घायल हो गए। पुलिस से हुए विवाद के बाद ताजियेदार धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश था। सीओ विजय राणा, इंस्पेक्टर विनोद कुमार आक्रोशित लोगों को समझाते रहे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सुबह एडीएम राकेश पटेल और एएसपी राजेश भारती मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे ताजियेदारों और सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी से बातचीत की। गंजडुंडवारा थाने के दरोगा रामनाथ एवं सिपाही अश्वनी बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी गई और एक लिखित शिकायत एडीएम व एएसपी को सौंपी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed