{"_id":"5c20a5c8bdec2256de78f0e2","slug":"controversial-hoardings-by-up-nav-nirmana-sena-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में लगे 'योगी फॉर पीएम' के होर्डिंग्स, बताया कलियुग का अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में लगे 'योगी फॉर पीएम' के होर्डिंग्स, बताया कलियुग का अवतार
Mon, 24 Dec 2018 02:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
विवादित होर्डिंग्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने आगरा शहर में अलग-अलग स्थानों पर होर्डिंग लगा दिए हैं। इन होर्डिंग में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कलियुग का अवतार बताते हुए उनके समर्थन में ‘योगी फार पीएम’ अभियान चलाने का इशारा किया गया है।
मेयर नवीन जैन के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने विवादित होर्डिंग हटाना शुरू कर दिया है। मेयर ने मामले की जांच कर उस विज्ञापन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिसने निगम की अनुमति के बिना शहर में होर्डिंग लगाए हैं।
उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना की ओर से लगे इन होर्डिंग में एक तरफ भगवान श्रीराम का चित्र है। चित्र के नीचे लिखा है ‘त्रेता युग के अवतार मर्यादा
पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम’’ होर्डिंग मध्य में लिखा है ‘फैजाबाद हटाकर प्रभु श्रीराम को उनकी अयोध्या वापस लौटाने वाले योगी जी भी कलियुग के अवतार ही हैं...’ दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र है।
विज्ञापन
उस चित्र के नीचे लिखा है ‘कलियुग के अवतार, प्रात: स्मरणीय, सायं वंदनीय, परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज’ होर्डिंग के ऊपर एक कोने
में ‘योगी फार पीएम’ का स्लोगन लिखा है। होर्डिंग पिछले तीन दिन से शहर में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

रविवार को मेयर नवीन जैन ने मौके पर जाकर होर्डिंग को देखा और हटाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जांच की जाए, कि होर्डिंग किसने लगाए हैं और किस विज्ञापन एजेंसी के साथ होर्डिंग लगाने का करार हुआ है। उस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
निगम के पास ही लगा था होर्डिंग
शहर में कोई भी होर्डिंग नगर निगम की अनुमति के बिना नहीं लग सकता लेकिन यहां तो नगर निगम के कार्यालय के पास सूरसदन प्रेक्षागृह की दीवार से सटा कर ही होर्डिंग लगाया था। इसकी नगर निगम के अफसरों को भनक तक नहीं लगी है।
'मोदी राम, योगी लक्ष्मण और मैं हनुमान'
विवादित होर्डिंग को मेयर ने हटाने के आदेश तो दिए हैं लेकिन मोदी को अवतार बताने पर उन्होंने कोई आपत्ति नहीं की बल्कि उससे एक कदम आगे बढ़कर उन्होंने टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री के संबंध में कहा कि वे भगवान श्रीराम की तरह ही काम कर रहे हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लक्ष्मण की तरह और मैं आगरा में राम भक्त हनुमान की तरह काम कर रहा हूं।