फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Control room active for election-related complaints

Agra News: मतदान संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय

Fri, 23 Oct 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Control room active for election-related complaints
आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को निर्धारित केंद्रों पर मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। कलेक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी शिकायत या समस्या के समाधान के लिए लैंडलाइन नंबर 0562-2971483, 0562-2971983, 0562-2260550 तथा मोबाइल नंबर 9997012900 व 7906300290 जारी किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मुकेश जैन और नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता सहायक प्रभारी नामित हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed