फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contribution of roads in the all round development of the country

देश के सर्वांगीण विकास में सड़कों का योगदान

Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Contribution of roads in the all round development of the country
नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद राज्य सभा सांसद और भाजपाई। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। उप मुख्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से जनपद के 182.5 करोड़ के कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 112.5 करोड़ की लागत से 59 मार्ग बनेंगे। स्थानीय स्तर पर नुमाइश मैदान में आयोजन किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद हरनाथ यादव ने कहा कि मनुष्य के शरीर में जिस तरह नाड़ी तंत्र का महत्व होता है। उतना ही महत्व देश के सर्वांगीण विकास में सड़कों का होता है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने कहा कि जनपद में जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उन्हें विशेष गुणवत्ता, मानक के अनुसार समय से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में 112.5 करोड़ की लागत से 59 मार्गों का शिलान्यास हुआ है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र भोगांव में 35 मार्गों, विधानसभा क्षेत्र किशनी में 11 मार्गों, विधानसभा क्षेत्र मैनपुरी में तीन मार्गों एवं विधानसभा क्षेत्र करहल में 10 मार्गों का शिलान्यास किया गया है। वहीं जनपद में 70 करोड़ की लागत से 157 मार्गों एवं दो सेतु कार्यों का लोकार्पण किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग परवेज अहमद खान, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक चौहान, अरविंद तोमर, प्रेमसिंह शाक्य, प्रदीप चौहान राज, बलवीर धनगर, भूपेंद्र यादव, राहुल राठौर, विशंभर तिवारी, अधिशासी अभियंता रविदत्त कुमार, सत्यदेव चौधरी, अजय राठौर, सहायक अभियंता सीपी सिंह, आरपी सिंह, एसके भदौरिया, देवेंद्र राना, गोपाल चौधरी, विनय दुबे, पीयूष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed