{"_id":"67ef63f0bafc15ebd706cb54","slug":"contractors-will-be-blacklisted-if-potholes-are-found-on-the-model-road-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अब मॉडल रोड पर गड्ढे मिले, तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड; नगर आयुक्त ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अब मॉडल रोड पर गड्ढे मिले, तो ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्टेड; नगर आयुक्त ने दिए ये निर्देश
Fri, 04 Apr 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:15 AM IST
सार
मॉडल रोड पर गड्ढे मिलने पर ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड किए जाएंगे। नगर आयुक्त ने बैठक में इसे लेकर साफ-साफ निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रोड पर हो रहे गड्ढे
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में बनी माॅडल रोड पर गड्ढे मिलने पर अब ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदारों को ब्लैकलिस्टेड करने के साथ ही धरोहर राशि जब्त की जाएगी। बिजली के पोल भी संबंधित विभागों की मदद से हटवाने, जलभराव वाले पॉइंट चिह्नित कर समस्या दूर करने के निर्देश बृहस्पतिवार को नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने दिए।
नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित बैठक में चारों जोन के सहायक और अवर अभियंता उपस्थित थे। नगरायुक्त ने कहा कि पिछले तीन वर्ष में जो भी मॉडल रोड बनाई गई हैं, वे कहीं भी क्षतिग्रस्त हैं, या गड्ढा हो गया है तो संबंधित ठेकेदार उसे तुरंत सही कराएं। जेई और एई इसका निरीक्षण करें। इस कार्य में लापरवाही का पता चलता है तो कार्रवाई की जाएगी। जिन कार्यों को ठेकेदार शुरू नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची बनाई जाए।
एनजीटी के मानकों का शतप्रतिशत पालन होना चाहिए। निर्माण सामग्री बालू आदि पर पानी का छिड़काव और ग्रीन नेट का उपयोग किया जाए। काम के बाद सीएंडडी वेस्ट का तत्काल उठान कराएं। भीमनगरी के कार्यों का निरीक्षण भी अभियंता को करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य अभियंता ने बताया कि भीम नगरी के लिए 22 काम स्वीकृत हुए हैं। इनमें दो पूरे हो चुके हैं। 10 पर काम चल रहा है। शेष कार्य के टेंडर खुल गए हैं।