{"_id":"686b771481acdd0c510f75e9","slug":"contractor-workers-beat-up-tempo-drivers-for-not-paying-parking-fee-2025-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: रामबाग चाैराहे पर टेंपो चालक से मारपीट, पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने बोला लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: रामबाग चाैराहे पर टेंपो चालक से मारपीट, पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारियों ने बोला लाठी-डंडों से हमला
Mon, 07 Jul 2025 12:58 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:58 PM IST
सार
आगरा के रामबाग चाैराहे पर टेंपो चालक से मारपीट की गई। ठेकेदार के कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से हमला बोला। इससे चाैराहे पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
टेंपो चालक से मारपीट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रामबाग पर टेंपो खड़ा करने पर चालकों का ठेकेदार के कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने टेंपो के दो चालकों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। लोगों के जुटने पर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर 3 को पकड़ लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
गांव अगवार, एत्मादपुर निवासी अमित ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 6 जुलाई को सुबह 10:30 बजे रामबाग चौराहे पर टेंपो लेकर आए थे। अपने साथी नरेश के साथ अपने टेंपो में टूंडला और फिरोजाबाद की सवारी बैठा रहे थे। तभी ठेकेदार का कर्मचारी लकी उर्फ तेजवीर, सोनू पंडित, करण, दुष्यंत और सत्येंद्र पंडित आ गए।
विज्ञापन
गांव अगवार, एत्मादपुर निवासी अमित ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 6 जुलाई को सुबह 10:30 बजे रामबाग चौराहे पर टेंपो लेकर आए थे। अपने साथी नरेश के साथ अपने टेंपो में टूंडला और फिरोजाबाद की सवारी बैठा रहे थे। तभी ठेकेदार का कर्मचारी लकी उर्फ तेजवीर, सोनू पंडित, करण, दुष्यंत और सत्येंद्र पंडित आ गए।
विज्ञापन
वह गाली देने लगे। इस दौरान टेंपो को हटाने का दबाव बनाया। उन्होंने सभी से कहा कि वह सवारी भरने के बाद चले जाएंगे। मगर, वो नहीं माने। विरोध पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। लोगों के जुटने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपी निर्धारित शुल्क से अधिक की वसूली करते हैं। विरोध पर मारपीट करते हैं। एसीपी छत्ता ने बताया कि दुष्यंत, तेजवीर और करन को हिरासत में ले लिया गया है।