{"_id":"60ae5c5a8ebc3ea39b0a4daf","slug":"contractor-lover-escaped-after-getting-pregnant-for-marriage-tundla-news-agr49328860","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को गर्भवती कर फरार हुआ ठेकेदार प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को गर्भवती कर फरार हुआ ठेकेदार प्रेमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। विवाहिता को तीन साल से अपने साथ रख रहा ठेकेदार विवाहिता के गर्भवती होने पर उसे छोड़कर फरार हो गया। विवाहिता का आरोप है कि ठेकेदार ने फरार होने से पहले उसके साथ मारपीट भी की। पीड़िता ने ठेकेदार के विरुद्ध तहरीर दी है।
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी एक महिला विगत कई वर्षों से गांव में देवेश के मकान में किराए पर रह रही थी। पति कारखाने में काम करता था। करीब तीन साल पहले ठेकेदार देवेश ने विवाहिता के पति को मारपीट कर घर से भगा दिया और पीड़िता को अपनी पत्नी की तरह रखने लगा। करीब सात माह पूर्व पीड़िता को ठेकेदार ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
पुलिस से शिकायत करने पर दबाव में उसने उसे फिर से मकान में रहने की इजाजत दे दी । इसी बीच वह गर्भवती भी हो गई। महिला के गर्भवती होने की जानकारी होने पर ठेकेदार ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। ठेकेदार द्वारा घर से निकाले जाने पर वह न्याय के लिए अब पुलिस के चक्कर लगा रही है। पीड़िता ने ठेकेदार प्रेमी के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ठेकेदार घर छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।