Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract worker died due to electric shock family members created ruckus by blocking road Serious allegations

Mathura: करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत, परिजनों ने जाम लगाकर किया हंगामा; पुलिसकर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप

Sun, 26 May 2024 06:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 06:46 PM IST
सार

पुलिस चौकी के सामने फॉल्ट सही करने खंभे पर चढ़े संविदाकर्मी को जोरदार करंट लगा। वो अपने साथी के साथ जमीन पर आकर गिरा। संविदाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


 

विज्ञापन
Contract worker died due to electric shock family members created ruckus by blocking road Serious allegations
परिवार के लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मांट में बिजली की लाइन में फाल्ट आने पर सही करने के लिए पोल पर चढ़ने पर करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत हो गई। साथ में काम कर रहा साथी भी बुरी तरह झुलस गया। ग़ुस्साए परिजनों ने क़स्बा मांट में बिजलीघर के सामने जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर जबरन खंभे पर चढ़ने का आरोप लगाया। अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। 
विज्ञापन


 थाना मांट के भीम निवासी राम रतन उर्फ राजकुमार पुत्र मलखान सिंह बिजली विभाग में संविदाकर्मी थे। रविवार को राजकुमार अपने साथी धीरेंद्र सिंह निवासी जसौलीं बारहमासी पुलिस चौकी के पास खंभे में हो रहे बिजली फोल्ट को सही करने के लिए पोल पर चढ़ा तो अचानक से लाइन में करंट आ गया। राजकुमार अपने साथी के साथ ज़मीन पर धड़ाम से नीचे गिर गया। राज कुमार की मौक़े पर ही मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौक़े पर ग्रामीण भारी तादाद में एकत्रित हो गए और मार्ग जाम कर दिया। पुलिसकर्मियों पर ज़बरन बिजली सही करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मुआवज़े की मांग करने लगे। मृतक के चाचा राकेश कुमार ने बताया कि दरोग़ा द्वारा चलती हुई लाइन पर जबरन उनके भतीजे को चढ़ाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौक़े पर एसडीएम मांट आदेश कुमार, अधिशासी अभियंता बीपी सिंह, क्षेत्राधिकाररी मांट गुंजन सिंह, एसडीओ भूपेन्द्र सिंह पहुंच गए। परिजनों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद मिलेगा मुआवज़ा
एसडीओ भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि करंट लगने से हुई बिजली संविदा कर्मी की मौत मामले में जांच कराई जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। परिजनों को मुआवज़ा दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed