फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contract Terminated: Agra–Jaipur Highway Dhaba Penalized for Hygiene Issues, Poor Food Quality and Overchargin

रोडवेज ने समझा यात्रियों का दर्द: आगरा-जयपुर मार्ग के इस ढाबे पर नहीं रुकेंगी बसें, इसलिए अनुबंध किया खत्म

Sat, 23 May 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 23 May 2026 10:08 AM IST
सार

आगरा-जयपुर मार्ग पर स्थित पवनपुत्र ढाबे पर गंदगी, खराब भोजन और मनमानी वसूली की शिकायतों के बाद रोडवेज ने बड़ा एक्शन लिया है। लगातार चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर ढाबे का अनुबंध रद्द कर 50 हजार रुपये की जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
Contract Terminated: Agra–Jaipur Highway Dhaba Penalized for Hygiene Issues, Poor Food Quality and Overchargin
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा-जयपुर मार्ग स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकृत पवनपुत्र ढाबा पर यात्रियों को गंदगी, खराब भोजन परोसना और मनमानी वसूली महंगा पड़ गया। चेतावनी के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर रोडवेज ने ढाबे का अनुबंध निरस्त कर 50 हजार रुपये जमानत राशि भी जब्त कर ली।
विज्ञापन




क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि मार्च 2025 में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ढाबे का अनुबंध किया गया था। लगातार शिकायतें मिलने के बाद जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। ईदगाह डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को 12 मई की जांच में ढाबे पर गंदगी मिली। ढाबा स्वामी वंशीलाल मौके पर मौजूद नहीं थे। यात्रियों ने भोजन में अधिक नमक और खराब गुणवत्ता की शिकायत की। जांच टीम को बिना छिले कटे खीरे परोसे जाते मिले। रोडवेज कर्मचारियों ने भी खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


जांच में टॉयलेट बेहद गंदे, बैठने और प्रकाश की व्यवस्था भी खराब थी। बुलंदशहर डिपो की रिपोर्ट में पैक्ड सामान पर एमआरपी से अधिक वसूली की पुष्टि हुई। जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक कई नोटिस जारी किए गए और 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया, लेकिन सुधार नहीं होने पर निगम ने अनुबंध निरस्त कर जमानत राशि जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed