फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Continuous defeat in prime minister, came out from chairmanship

Agra News: प्रधानी में लगातार हार, चेयरमैनी से आई बहार

Sun, 14 May 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Continuous defeat in prime minister, came out from chairmanship
बरनाहल। दो साल पहले बनी नगर पंचायत बरनाहल की पहली चेयरमैन भाजपा की शशी गुप्ता चुनी गई है। बरनाहल के ग्रामसभा रहते दो बार प्रधानी का चुनाव हार चुकीं शशी गुप्ता को मतदाताओं ने चेयरमैन बना दिया है। शशी गुप्ता के पति योगेंद्र गुप्ता दो बार तथा उनकी सास एक बार प्रधानी का चुनाव हार चुकी हैं। चेयरमैन बनने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर है। पहली बार बनी बरनाहल नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने आरएसएस के स्वयंसेवक योगेंद्र गुप्ता की पत्नी शशी गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था। सपा ने उनके मुकाबले में पूर्व मंत्री मुंशीलाल की पुत्रवधू श्वेता राठी को मैदान में उतारा था। बसपा ने रामशंकर लोधी तथा आम आदमी पार्टी ने सतेंद्र कुमार पर दांव लगाया था। निर्दलीय प्रत्याशी महाराज सिंह ने सपा और भाजपा के बीच चल रहे चुनाव को त्रिकोणात्मक बना दिया। मतदाताओं ने सपा और भाजपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी पर वोटों की बौछार की। चेयरमैन पद के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में उतरे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को बसपा प्रत्याशी से अधिक मतदाताओं का साथ मिला। शशी गुप्ता को निर्वाचन अधिकारी सतेंद्र सिंह ने जीत का प्रमणपत्र दिया। शशी गुप्ता ने 804 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed