फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Akhilesh Yadav resignation Karhal Assembly contenders started trying for by-election

UP: अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद इस सीट पर घमासान, सैफई परिवार से आएगा कोई....भाजपा की भी नजर

Fri, 14 Jun 2024 01:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 14 Jun 2024 01:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रर्दशन करते हुए सपा ने 37 सीटें हासिल की। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नोज  से चुनाव जीता। ऐसे में उन्होंने करहल विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद यहां से उपचुनाव होना है, जिसे लेकर किसी सैफई परिवार के सदस्य की ही यहां से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है। 

 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav resignation Karhal Assembly contenders started trying for by-election
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। चुनाव लड़ने के दावेदार शीर्ष नेतृत्व से संपर्क करने में जुट गए हैं। सपा और भाजपा दोनों ही मजबूती से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि प्रत्याशियों के नाम तो चुनाव की घोषणा होने के बाद ही सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे करहल सीट से 2022 में विधायक चुने गए थे। ऐसे में अब करहल सीट पर उप चुनाव होना तय है। सपा और भाजपा दोनों ही दलों से टिकट पाने के लिए दावेदारों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। अंदरखाने दावेदार शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने के लिए लखनऊ के चक्कर लगा रहे हैं। वे अपनी मजबूती और विरोधी दल की कमजोरी का भी गुणा-भाग शीर्ष नेताओं को समझाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


सपा की अगर बात करें तो यहां सैफई परिवार से ही प्रत्याशी उतारे जाने की चर्चाएं जोरो पर हैं। वहीं भाजपा में इस बार स्थानीय नेता को ही चुनाव लड़ाने की सुगबुगाहट तेजी से चल रही है। करहल खास की अगर बात करें तो यहां पूर्व चेयरमैन संजीव यादव भी अपनी दावेदारी कर रहे हैं। 2022 के चुनाव में भी उनकी दावेदारी प्रबल मानी जा रही थी, लेकिन एन वक्त पर अखिलेश यादव का नाम सामने आने के बाद भाजपा ने यहां प्रत्याशी बदल दिया था। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने करहल सीट से उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed