फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contaminated Street Food Triggers Surge in Jaundice and Diarrhea Cases Among Children in Agra

Health News: सावधान! बच्चों को चुपचाप जकड़ रही ये गंभीर बीमारियां, दूषित जूस और फास्टफूड बन रहा वजह

Tue, 09 Jun 2026 07:46 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 07:46 AM IST
सार

खुले और गंदगी में बिक रहे जूस, चाट-पकौड़ी व फास्टफूड के सेवन से बच्चों में पीलिया, डायरिया और फूड पॉइजनिंग के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है और गंभीर हालत वाले कई बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Contaminated Street Food Triggers Surge in Jaundice and Diarrhea Cases Among Children in Agra
बस स्टैंड रोड पर गन्ने का जूस पीते लोग। - फोटो : 1

विस्तार

खुले-गंदगी में बिकने वाले जूस और फास्टफूड बच्चों को बीमार बना रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन और बाल रोग विभाग में पीलिया, डायरिया और फूड पॉइजनिंग के दोगुना मरीज बढ़ गए हैं। कई की हालत खराब मिलने पर भर्ती भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 167 मरीज आए। इनमें 30-35 को हेपेटाइटिस ए-ई, डायरिया और फूड पॉइजनिंग की परेशानी मिली। पूछताछ में परिजन ने बताया कि गंदगी और खुले में बिकने वाले जूस, चाट पकौड़ी, फास्टफूड समेत अन्य सामग्री खा-पी लिया। इनमें दूषित पानी तो कई लोग बासी सामग्री का उपयोग भी करते हैं। मक्खी भी भिनभिनाती हैं।
विज्ञापन


इसके खाने से हेपेटाइटिस ए-ई जिसे सामान्य तौर पर पीलिया बोलते हैं। उल्टी-दस्त, पेट में दर्द और तेज बुखार की परेशानी मिल रही है। बच्चों की आंखें-त्वचा पीली पड़ने के साथ कमजोरी और बुखार मिलने पर 10-15 बच्चे भर्ती भी कर रहे हैं। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण जैन ने बताया कि दो सप्ताह से पीलिया के बच्चों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पेट में दर्द, उल्टी-दस्त, तेज बुखार आ रहा है। टाइफाइड भी मिल रहा है। कई बच्चों के अभिभावक तो घर में रखी दवाएं ही खिला-पिला रहे थे। हालत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्टी-दस्त के ज्यादा मरीज
मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 656 मरीज आए। इनमें डायरिया, सांस रोग, डिहाइड्रेशन के मरीज सबसे ज्यादा हैं। कई मरीजों के रक्तचाप भी गड़बड़ाया मिला। दूषित भोजन और गर्मी के कारण मरीजों के पेट में दर्द, उल्टी-दस्त की परेशानी मिल रही है। त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि तेज धूप से सन बर्न, चकत्ते, खुजली, जलन और लाल दाने के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इनको दवा देने के साथ बचाव के बारे में भी बता रहे हैं।


एक दिन ही चलाया जांच अभियान
खाद्य विभाग ने दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ एक दिन का अभियान चलकर ही ठप हो गया। 30 मई को खाद्य विभाग की टीम ने गन्ने का जूस, मैंगो शेक, बनाना शेक, आइसक्रीम, आइसकैंडी समेत 22 के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे थे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि इनके खिलाफ फिर अभियान चलाया जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान
- खुले और गंदगी में बिकने वाली सामग्री खाने-पीने से बचें।

- बच्चों को भोजन से पहले हाथों को साफ कराएं।
- बासी भोजन और गले हुए फल खिलाने से बचें।

- उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस पिलाएं, ठीक न होने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- साफ पानी पिएं, हो सके तो उबालने के बाद ठंडा कर पिलाएं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed