फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   contaminated groundwater in rural area of Agra

एक्सक्लूसिव: आगरा जिले के देहात क्षेत्र का पानी है दूषित, जिसे पीने से लोग हो रहे विकलांग

Thu, 24 Dec 2020 01:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Dec 2020 01:28 PM IST
सार

  • देहात के पानी में हड्डियां कमजोर करने वाला फ्लोराइड सामान्य से ढाई गुना
  • जल निगम की रिपोर्ट में खुलासा, पानी में आर्सेनिक भी दोगुना, पैदा करता है चर्म रोग

विज्ञापन
contaminated groundwater in rural area of Agra
नल से पानी से भरतीं महिलाएं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के देहात क्षेत्र के पानी में फ्लोराइड, आर्सेनिक जैसे खतरनाक तत्वों की मात्रा सामान्य से ज्यादा मिली है। फ्लोराइड जहां हड्डियां खराब करता है, वहीं आर्सेनिक से चर्मरोग होते हैं। इतना ही नहीं, पूर्णत: घुले हुए ठोस पदार्थ (टीडीएस) भी मानक से ज्यादा पाए गए हैं, जो पानी का स्वाद खराब करते हैं, इनकी वजह से ही पानी खारा है। यह खुलासा जल निगम की लैब की रिपोर्ट से हुआ है।

विज्ञापन


जल निगम के लैब प्रभारी संजय उपमन ने बताया कि पिछले 11 महीनों में 15 ब्लॉक के 200 गांवों से 3500 नमूने लिए गए। 80 फीसदी से ज्यादा में फ्लोराइड की मात्रा अधिक और 50 फीसदी से ज्यादा में आर्सेनिक अधिक मिला। 
विज्ञापन


टीडीएस की मात्रा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से निर्धारित 1600 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) की तुलना में 2000 से 2200 पीपीएम पाई गई। फ्लोराइड की मात्रा सामान्य 1.5 पीपीएम से अधिक 2.0 से 2.5 पीपीएम पाई गई। कुछ गांवों के पानी में कठोरता भी सामान्य 600 पीपीएम से सवा और डेढ़ गुना अधिक निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात ब्लॉक में स्थिति ज्यादा खराब
फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, अकोला, बिचपुरी, बरौली अहीर, खंदौली, एत्मादपुर की स्थिति ज्यादा खराब है। इन ब्लॉक के पानी में फ्लोराइड की मात्रा सामान्य से डेढ़ गुना से दोगुना पाई गई।

- 200 गांवों में की गई है जांच
- 11 महीनों में लिए गए नमूने
- 3500 नमूनों की जांच की गई
- 80 फीसदी में फ्लोराइड ज्यादा

पचगई में विकलांग हो रहे लोग
ग्वालियर रोड स्थित पट्टी पचगई और पचगई खेड़ा गांवों में फ्लोराइड की मात्रा सामान्य से कई गुना ज्यादा है। यहां पिछले 15 सालों से इस पानी के प्रयोग के कारण लोगों की हड्डियां खराब हो रही हैं। कई लोगों को हाथ और पैर मुड़ गए हैं। चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया। इसके बाद जल निगम ने इसी साल पानी की टंकी बनवाई है। इसमें शोधन के बाद पानी की सप्लाई होगी।

2021 में प्रत्येक घर को मिलेगा कनेक्शन
जल निगम एक्सईएन ने बताया कि शासन के निर्देश पर ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक घर में साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 2021 में वहां पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे, जहां का पानी साफ या पीने योग्य नहीं है। ऐसे इलाकों में पानी के नमूनों की जांच संख्या बढ़ाने के लिए वैन भी चलाना शुरू कर दिया गया हैा

पानी की खराबी से हड्डी और त्वचा के रोगी बढ़े हैं
एसएन मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आशीष गौतम का कहना है कि पानी में खतरनाक तत्वों के होने से जिले में हड्डी और त्वचा के रोगी बढ़े हैं। पिछले पांच सालों का चार्ट देखें तो ऐसे मरीजों की संख्या दोगुना से ज्यादा हो गई है। जैसे-जैसे पानी की स्थिति खराब हो रही है, वैसे-वैसे मरीज बढ़ रहे हैं।

सलाह : पानी को उबालकर पीएं... फिटकरी-चूना मिलाएं
1. पानी की कठोरता को कम करने के लिए इसे उबालने के बाद कुछ समय के लिए छोड़ दें। कठोर तत्व तली में चले जाएं। तली का पानी न पीएं।
2. फ्लोराइड की मात्रा कम करने के लिए पांच लीटर पानी में एक ग्राम फिटकरी और आधा ग्राम चूना मिलाकर एक घंटे के लिए किसी बर्तन में भरकर रख दें। कुछ देर बाद उसमें फ्लोराइड की मात्रा सामान्य हो जाएगी।
3. आर्सेनिक को दूर करने के लिए आरओ की जरूरत है। जल निगम की ओर से देहात में दस एफआरओ लगवाए गए हैं। इनसे पानी लिया जा सकता है।
(जैसा जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके शर्मा ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed