{"_id":"6822c84a176b8e451c00f6c3","slug":"container-went-out-of-control-in-sadar-bazar-shopkeeper-injured-chaos-ensued-agra-n-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: सदर बाजार में अनियंत्रित हुआ कंटेनर, दुकानदार घायल; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सदर बाजार में अनियंत्रित हुआ कंटेनर, दुकानदार घायल; मची अफरा-तफरी
Tue, 13 May 2025 09:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 May 2025 09:49 AM IST
सार
सदर बाजार में अनियंत्रित हुए कंटेनर की वजह से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक दुकानदार घायल हो गया। लोगों ने मिलकर कंटेनर चालक को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सदर थाना क्षेत्र के नौलक्खा में रविवार रात एक कंटेनर बाजार में अनियंत्रित हो गया। मिठाई की दुकान के बाहर लगे तिरपाल के डंडे से टकराने पर दुकानदार को चोट लगी। दुकानदारों ने चालक को पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
नौलक्खा निवासी श्याम सुंदर यादव की मुख्य बाजार में मिठाई की दुकान है। उन्होंने बताया कि रविवार रात 10 बजे ग्वालियर मार्ग से एक कंटेनर तेज गति से आया। वह दुकान के बाहर बैठे थे। कंटेनर दुकान के बाहर लगे तिरपाल के डंडे से टकरा गया। सिर में डंडा लगने से श्याम सुंदर घायल हो गए। हादसा होने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। घायल दुकानदार के बेटे सुमित ने बताया कि ग्वालियर मार्ग की तरफ पूर्व में बैरियर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मगर, अब इन बैरियर को हटा दिया गया है, जिससे भारी वाहन बाजार से होकर निकलने लगे हैं। छावनी परिषद के सीईओ दीपक मोहन ने बताया कि अंबेडकर जयंती में शोभायात्रा निकालने के लिए लोगों की मांग पर बैरियर को हटाया गया था। अब फिर से बैरियर लगाने के आदेश किए हैं।