फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Container crushes teenager riding bicycle on Dharau Road, dies

Agra News: धारऊ रोड पर कंटेनर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, मौत

Fri, 09 Aug 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Container crushes teenager riding bicycle on Dharau Road, dies
देवी रोड बाईपास पर सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद जाम लगाते लोग।
मैनपुरी। धारऊ बाईपास पर शुक्रवार की शाम साइकिल से राशन लेने जा रहे एक किशोर को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटा तक जाम के चलते मार्ग का आवागमन ठप रहा। काफी समझाने बुझाने के बाद जाम खुल सका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली के क्षेत्र गांव ठलौआपुर निवासी राजेश लोधी का पुत्र रोहित (13) शुक्रवार की शाम को साइकिल से राशन लेने के लिए धारऊ बाईपास रोड पर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर आ गए। परिजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने धारऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे और जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम लगाए लोगों को जाम खोलने के लिए समझाया लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद सपा के पूर्व सदर विधायक राज कुमार यादव मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। करीब डेढ़ घंटा बाद जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जाम खुलने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed