{"_id":"6314e9dac527b04e8d50dc08","slug":"consumers-protest-against-ration-dealer-mainpuri-news-agr545743326","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
कुसमरा।
राशन की घटतौली और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूल किए जाने पर रविवार को तहसील किशनी क्षेत्र के गांव रामनगर के उपभोक्ताओं में आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने रामनगर में मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करके नारेबाजी की। इस बीच जाम लगाने की कोशिश की, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके ग्रामीणों को हटाया। ग्रामीण सोमवार को राशन डीलर की शिकायत डीएम और एसडीएम किशनी से करेंगे।
रविवार को राशन लेनेे पहुंचे उपभोक्ता राशन डीलर पर घटतौली और निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए। उनका आरोप था कि कोटा डीलर कम राशन देता है और अधिक रुपये वसूलता है। विरोध करने पर अभद्रता करता है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने रामनगर में मुख्य मार्ग पर नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। इससे यातायात बाधित हो गया। कार्डधारकों का कहना है कि यूनिट बढ़वाने के नाम पर कोटा डीलर पांच सौ रुपये लेता है। ग्रामीणों ने जाम लगाया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग करके उन्हें वहां से हटा दिया।
इस बीच पुलिस ने भी ग्रामीणों की कहासुनी हुई। उन्होंने सोमवार को डीएम और एसडीएम से राशन डीलर की शिकायत करने की बात कही है। वहीं राशन डीलर मुरारीलाल का कहना है कि पूर्ति कार्यालय, गोदाम, पुलिस कर्मियों को रुपये देने पड़ते हैं। कभी कभी गोदाम से भी कम राशन मिलता है। कम राशन मिलने पर उपभोक्ताओं को उसी के अनुसार राशन देना मजबूरी है। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश प्रसाद, अनुज, विजय सिंह, राजबहादुर, पुष्पा देवी, मिथलेश देवी, सुनीता देवी, राजेंद्र, नरेंद्र, संतोष, प्रदीप, अजय, सुनील, संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को पूरा और निर्धारित मूल्य पर ही राशन वितरण किया जाना चाहिए। अगर कोई राशन डीलर कम तौलने के साथ ही अधिक रुपये वसूलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रामनगर के मामले की भी जानकारी कराई जाएगी। - राम नारायण, एसडीएम किशनी।