{"_id":"678005b1080d77f061005338","slug":"construction-was-going-on-on-government-land-municipality-stopped-it-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-130027-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सरकारी जमीन पर हो रहा था निर्माण, पालिका ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सरकारी जमीन पर हो रहा था निर्माण, पालिका ने रुकवाया
Thu, 09 Jan 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के वार्ड नगला कीरत में पड़ी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी होने पर नगर पालिका की टीम लेखपाल के साथ मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पालिका की ओर से नोटिस देकर दोबारा निर्माण कार्य कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
वार्ड नगला कीरत के कांशीराम कालोनी सामने रह रहे भोगांव तहसील में तैनात एक कर्मी ने नजूल की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। यहां चारों ओर दीवार खड़ा कर मकान निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा था। नजूल की जमीन पर निर्माण होने की ईओ बुद्धिप्रकाश को सूचना दी गई। उन्होंने नजूल विभाग की टीम को क्षेत्रीय लेखपाल के साथ मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर लिपिक मनोज गुप्ता, क्षेत्रीय लेखपाल सुमित कुमार के साथ नगला कीरत पहुंचे।
उन्होंने लेखपाल से जमीन की नाप जोक कराई तो तालाब किनारे जमीन नजूल की निकली। जिस पर उन्होंने कार्य रुकवाते हुए निर्माण करने वाले कर्मी को से अभिलेख मांगे तो वह कुछ दिखा नहीं सके। इसके बाद टीम ने दोबारा कार्य करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। ईओ बुद्धिप्रकाश ने बताया कि टीम भेजकर नजूल की जमीन पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया गया है।