फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of three Kasturba schools stalled due to lack of budget

Agra News: बजट नहीं मिलने से तीन कस्तूरबा विद्यालयों का निर्माण लटका

Tue, 23 Jan 2024 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of three Kasturba schools stalled due to lack of budget
कासगंज। जिले में तीन कस्तूरबा गांंधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कार्य बजट नहीं मिलने से लटका है। कासगंज नगर व ग्रामीण विद्यालय हिम्मतपुर सई में तथा सोरोंजी का विद्यालय सलेमपुर बीबी में बनना है। इनके निर्माण पर 7.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी।जिले में आठ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में कक्षा आठ तक की छात्राओं को शिक्षा दी जाती है। शिक्षा सत्र 2023-24 में इन स्कूलों को उच्चीकृत कर कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके लिए सभी आठ विद्यालयों के एकेडमिक भवन और आवासीय परिसर बनाए जाने को मंजूरी दी गई। सहावर, अमांपुर, पटियाली, सिढ़पुरा में जमीन मिलने के बाद शासन से बजट मिल जाने के पर इनका निर्माण शुरू करा दिया गया है। इनके भवन लगभग तैयार होने की ओर है लेकिन कासगंज नगर, कासगंज ग्रामीण तथा साेरोंजी के लिए जमीन नहीं मिल पाने से इनका निर्माण उस समय शुरू नहीं हो सका। बेसिक शिक्षा विभाग ने ग्राम हिम्मतपुर सई में बन रहे डायट भवन के निकट ही कासगंज नगर व कासगंज ग्रामीण क्षेत्र के लिए एकेडमिक एवं आवास परिसर बनाने के लिए जमीन को चिन्हित कर जुलाई माह में प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed