Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of Rs 64 Crore Four-Lane Bichpuri ROB to Be Completed in Two Years

अच्छी खबर: बोदला-बिचपुरी मार्ग के आरओबी का रास्ता हुआ साफ, दो साल में पूरा होगा निर्माण; मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 26 Nov 2026 02:27 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Nov 2026 02:27 PM IST
सार

बोदला-बिचपुरी मार्ग पर 64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फोरलेन आरओबी के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 98 पेड़ काट दिए गए हैं। निर्माण की जद में आ रहीं करीब 80 दुकानें भी हट गई हैं। सेतु निगम के अनुसार पुल का निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।
 

विज्ञापन
Construction of Rs 64 Crore Four-Lane Bichpuri ROB to Be Completed in Two Years
बोदला

विस्तार

आगरा के बोदला-बिचपुरी मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास प्रस्तावित फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। करीब 64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आरओबी के लिए सुप्रीम कोर्ट से 98 पेड़ काटने की अनुमति मिली थी। परियोजना के लिए सभी 98 पेड़ काट दिए गए हैं।
विज्ञापन


बाईंपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कृपाशंकर ने बताया कि इनमें अधिकतर कंजी के पेड़ थे। इसके अलावा शीशम, गूलर और विलायती बबूल के पेड़ भी शामिल हैं। काटे गए पेड़ों की लकड़ी वन निगम के पास रहेगी, जिसकी नीलामी की जाएगी। वहीं, आरओबी निर्माण की जद में आ रही सड़क के दोनों ओर की करीब 80 दुकानों को दुकानदारों ने स्वयं हटा लिया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बोदला-बिचपुरी मार्ग आगरा को राजस्थान के भरतपुर जिले से जोड़ता है। ईदगाह-बांदीकुई रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन अधिक होने के कारण बिचपुरी रेलवे फाटक बार-बार बंद रहता है। इससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने के साथ भीषण जाम की समस्या बनी रहती है। वर्षों से क्षेत्रीय लोग यहां आरओबी निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से वाहन चालकों को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के उप परियोजना प्रबंधक आरबी दिवाकर ने बताया कि बाधाएं दूर होने के साथ फोरलेन आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे दो साल में पूरा कर लिया जाएगा।


डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि बिचपुरी आरओबी के लिए 98 पेड़ काटने की अनुमति करीब दो महीने पहले मिल चुकी थी। अनुमति से पहले ही 10 गुना पेड़ फतेहाबाद क्षेत्र में लगा दिए गए हैं। इसी रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट अनुमति देता है। काटे गए पेड़ की लकड़ियों की नियमानुसार नीलामी कर विभागीय कोष में जमा की जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed