{"_id":"69d17efb5822ecb1d40e4751","slug":"construction-of-overbridge-on-parvati-river-begins-making-travel-easier-for-dozens-of-villages-agra-news-c-25-1-agr1008-1027512-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पार्वती नदी पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, दर्जनों गांवों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पार्वती नदी पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, दर्जनों गांवों की राह होगी आसान
Sun, 05 Apr 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Work on the overbridge on the Parvati River begins.
सैंया। उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर बहने वाली पार्वती नदी पर बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से दोनों राज्यों के सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
वर्तमान में भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यूपी के कई गांवों (जैसे कछपुरा, झील का पुरा, नन्दे का पुरा, खेमराम का पुरा, मोहनलाल का पुरा और दनकसा) के ग्रामीणों को अपने ही जिले के अन्य हिस्सों में जाने के लिए राजस्थान की सीमा से होकर लंबा चक्कर काटना पड़ता है। वहीं, राजस्थान के ग्रामीणों को सैंया, खेरागढ़ और आगरा आने के लिए बरैठा होकर घूमकर आना पड़ता था। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर संपर्क पूरी तरह टूट जाता था। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान सरनाम सिंह कुशवाह की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने शासन स्तर पर पैरवी कर इस ओवरब्रिज को स्वीकृत कराया। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।