फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of Khatu Shyam temple in Bhogaon started with havan worship

Agra News: भोगांव में खाटू श्याम मंदिर का हवन पूजन के साथ निर्माण शुरू

Thu, 15 Dec 2022 06:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of Khatu Shyam temple in Bhogaon started with havan worship
भोगांव। नगर स्थित सोमेश्वर नाथ मंदिर में खाटू श्याम मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन विधि वधान हवन पूजन के साथ संपन्न हुआ। श्री श्याम सेवा मंडल समिति द्वारा श्रद्वालुओं के सहयोग से खाटू श्याम मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी गई।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के सोमेश्वर नाथ मंदिर में खाटू श्याम मंदिर की आधारशिला रखने से पहले मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन पंडित राजकुमार शर्मा और अतुल कुमार शर्मा द्वारा हवन पूजन कराया गया। हवन में बड़ी संख्या में श्रद्वालुओ ने आहुति दी तथा परसाद वितरित कराया। समिति के पदाधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि नगर में एक भी बाबा श्याम का मंदिर नही हैं सभी के सहयोग से हारे के सहारे का मंदिर भव्य रूप से निर्माण कराया जाएगा। मंदिर में प्रतिदिन शाम को आरती तथा साल में एक बार विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिव शंकर वर्मा, सौरभ जैन, संदीप गुप्ता, सुधीर कश्यप, आशीष पाठक, डॉ. पंकज पांडेय, जलज सक्सेना, दिनेश गुप्ता, अवनीश दुबे, नितिन अरोरा, डॉ. हर्ष दीक्षित, अर्जुन पांडेय, शैलेष सक्सेना, चित्रांग सक्सेना, ईशू यादव, अमित वर्मा, मधुर जैन आदि श्याम प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed