{"_id":"5d70a17a8ebc3e016a1809c6","slug":"construction-of-agra-metro-track-will-begin-from-december","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव से पहले आगरा को 'तोहफा' देने चाहती है योगी सरकार, दिसंबर से शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव से पहले आगरा को 'तोहफा' देने चाहती है योगी सरकार, दिसंबर से शुरू होगा काम
Thu, 05 Sep 2019 11:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये और मिल जाने से सबसे पहला काम ट्रैक के लिए जमीन के अधिग्रहण का होगा। सर्वे हो चुका है। तहसील की टीम बता चुकी है कि ट्रैक के लिए किस किस महकमे की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। अब महकमों को पैसा देकर यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन जमीन लेगा। इसके बाद ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर में से पहले सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक का निर्माण होना है। इसका यार्ड फतेहाबाद रोड स्थित पीएसी ग्राउंड में किया जाना है। यार्ड के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके सर्वे का काम हो चुका है।
प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर से ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। नवंबर तक अधिग्रहण का काम पूरा हो जाना है। 2022 में प्रदेश के विधान सभा चुनाव होने हैं। प्रदेश सरकार इससे पहले ही आगरा को मेट्रो का तोहफा देना चाहती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ताजनगरी में आठ स्मारकों के सामने एलिवेटेड, चार के लिए भूमिगत चलेगी मेट्रो

8379 करोड़ में मिलेगी मेट्रो
- कुल लंबाई 30 किमी, दो कॉरीडोर बनेंगे
- दोनों कॉरीडोर में 30-30 स्टेशन होंगे।
- प्रत्येक में 22 स्टेशन एलिवेटिड, आठ अंडरग्राउंड होंगे।
- दोनों कॉरीडोर पर 30-30 ट्रेनें चलेंगी।
- पहले चरण में चीन से 20 ट्रेनें खरीदी जाएंगी।
- ट्रेन के एक डिब्बे की कीमत 11 करोड़ होगी।
- पांच मिनट के अंतराल पर मिलेगी ट्रेन
- दो मिनट में एक किमी. चलेगी आगरा मेट्रो।
कॉरीडोर- 1 : सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट (14 किमी)
कॉरीडोर - 2 : कैंट से कालिंदी विहार (16 किमी)

175 करोड़ पहले ही मिल चुके
मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार पहले ही 175 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है। मेट्रो के लिए जमीन के सर्वे का काम हो चुका है। यह भी तय हो चुका है कि यार्ड फतेहाबाद रोड पर बनेगा। मेट्रो के स्टेशन तो डीपीआर में ही तय कर लिए गए थे।
सिकंदरा-बोदला रोड पर बनेगा दफ्तर
मेट्रो का दफ्तर सिकंदरा- मेट्रो रोड पर खोला जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सर्वे हो चुका है। पैसा मिलने पर इस पर काम शुरू हो सकता है। यार्ड दोनों कॉरीडोर के अलग अलग बनेंगे। सिकंदरा-ताज पूर्वी गेट का यार्ड फतेहाबाद रोड पर और दूसरे कॉरीडोर का कालिंदी विहार में बनाया जाना प्रस्तावित है।