{"_id":"64dc92aaae4b965c4e094e58","slug":"constable-going-to-tehsil-with-flag-got-seriously-injured-after-bike-skidding-in-agra-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाइक से झंडा लेकर तहसील जा रहे सिपाहियों की बाइक फिसली, एक सिपाही गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाइक से झंडा लेकर तहसील जा रहे सिपाहियों की बाइक फिसली, एक सिपाही गंभीर रूप से घायल
Wed, 16 Aug 2023 02:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Aug 2023 02:41 PM IST
सार
आगरा में बाइक से झंडा लेकर तहसील जा रहे सिपाहियों की बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Agra News: बाइक से फिसलकर गिरने से सिपाही गंभीर रूप से घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों, युवाओं और पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न संगठनों आदि ने तिरंगा रैली निकाली। इसी कड़ी में बाइक से थाने से तहसील झंडा ले जाने के दौरान बाइक फिसलकर गिरने से एक सिपाही घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामला फतेहाबाद थाने का है। यहां तैनात सिपाही बाइक से झंडा लेकर फतेहाबाद तहसील जा रहे थे। बाह रोड बाईपास पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। हादसे में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मनचले समीर का दुस्साहस: बीच सड़क युवती पर केमिकल फेंकने की कोशिश, बस का शीशा तोड़ा, बजरंगियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सिपाही सुपिन मालिक व सिपाही विनय तिवारी थाने से झंडा लेकर तहसील जा रहे थे। फतेहाबाद के बाह रोड बाईपास पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे सिपाही सुपिन मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सिपाही विनय तिवारी को हल्की चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर उपनिरीक्षक सनोज कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया।