फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable drinking alcohol while sitting in a car chased and beaten case was filed after four months

Agra: कार में बैठकर शराब पी रहे थे सिपाही, टोकने पर दौड़ा-दाड़ाकर पीटा; चार माह बाद दर्ज हुआ केस

Wed, 29 Jan 2025 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 09:25 AM IST
सार

आगरा के रहने वाले दोनों सिपाही सोरों थाने में तैनात है। पीड़ित ने बताया कि दोनों सिपाही कार में बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने कार हटाने की कहते हुए टोक दिया। इस बात से आक्रोशित सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। 
 

विज्ञापन
constable drinking alcohol while sitting in a car chased and beaten case was filed after four months
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में इनर रिंग रोड के रहनकलां टोल प्लाजा पर चार माह पूर्व कासगंज जिले में तैनात आगरा के रहने वाली सिपाही राहुल चाहर और राकेश कुमार सिपाहियों के खिलाफ एत्मादपुर थाने में मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम गांव गढ़ी संपत्ति के सतेंद्र ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि 20 सितंबर 2024 की रात करीब नौ बजे वह कुबेरपुर से आ रहा था। इनर रिंग रोड के रहनकलां टोल प्लाजा से गांव की तरफ आने वाले कट पर इरादत नगर के गांव गढ़ी जैतून मुनकिया के राहुल चाहर और गढ़ी नौहवार के राकेश कुमार गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। रास्ते से हटने की कहने पर गालियां देते हुए पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


दोनों सिपाही कासगंज जनपद के सोरों थाना में तैनात हैं। वहीं, सिपाहियों ने भी पूर्व में केस दर्ज कराया था। इसमें सत्येंद्र और सचिन आदि पर पिटाई करने और सोने की चेन तोड़ने का आरोप लगाया था। मामले में इंस्पेक्टर ने बताया कि न्यायालय से विवेचना के आदेश आने पर जांच के लिए एनसीआर को मुकदमे में तरमीम किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed