फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable cheated nine lakhs from cook In name of getting land in Agra

अपनों को भी नहीं छोड़ा: जमीन दिलाने के नाम पर सिपाही ने कुक से नौ लाख ठगे, पैसा मांगने पर दे रहा धमकी

Mon, 10 Apr 2023 08:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 08:39 PM IST
सार

आगरा में एख सिपाही ने अपने विभाग के कुक को भी नहीं छोड़ा। जमीन दिलाने के नाम पर उससे नौ लाख रुपये ठग लिए। पैसा मांगने पर धमकी देने लगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
constable cheated nine lakhs from cook In name of getting land in Agra
सिपाही ने फायर विभाग के कुक से नौ लाख ठगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भूखंड दिलाने के नाम पर अग्निशमन विभाग के कुक से नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोप फिरोजाबाद में तैनात सिपाही और उसके पुत्र पर है। केस दर्ज कर थाना रकाबगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आरोपी सिपाही फिरोजाबाद में तैनात है

गजेंद्र सिंह फायर स्टेशन परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उन्होंने केस दर्ज कराया है। बताया कि वह 32 साल से आगरा में कुक हैं। संजय प्लेस स्थित कार्यालय में तैनाती है। पुलिस लाइन में तैनात सीताराम तोमर से उनके पारिवारिक संबंध थे। घर आना-जाना था। वह इस समय फिरोजाबाद में तैनात है। वर्ष 2018 में सीताराम ने बेटी की शादी के लिए तीन लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस नहीं की। बाद में तबीयत खराब होने की कहकर एक लाख रुपये और ले लिए।

विज्ञापन

रुपये लेने के बाद भी भूखंड का बैनामा नहीं कराया

गजेंद्र का आरोप है कि उन्होंने सीताराम से रकम मांगी तो टालमटोल करने लगे। बाद में मलपुरा के इटौरा में एक जमीन दिखाई। कहा कि 300 वर्गगज का भूखंड नौ लाख में दिला देंगे। इसके बाद उनके बेटे ने पांच लाख रुपये और ले लिए। नौ लाख रुपये लेने के बाद भी भूखंड का बैनामा नहीं कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक तक रकम पहुंची ही नहीं

उन्होंने जमीन मालिक से संपर्क किया तो पता चला कि धोखा हुआ है। मालिक तक रकम पहुंची ही नहीं। रकम वापस न मिलने और धमकाए जाने पर अब गजेंद्र ने पुलिस की मदद ली है। एसीपी सदर अर्चना सिंह का कहना है कि मामला धोखाधड़ी का है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed