{"_id":"05ddd35d7acc08a4b3b05c9191372d45","slug":"constable-beat-bjp-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पदाधिकारी से सिपाही ने की मारपीट, कान में चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पदाधिकारी से सिपाही ने की मारपीट, कान में चोट
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
Updated Mon, 06 Jul 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हरीपर्वत में भाजपा के फतेहाबाद देहात मंडल के अध्यक्ष राजेश तोमर से की गई मारपीट के मामले में भाजपा नेता रविवार को थाने पहुंचे। उन्होंने सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
कहरई मोड़, राजनगर कालोनी निवासी राजेश तोमर शनिवार को हरीपर्वत थाने में शलेंद्र नामक व्यक्ति पर लगी धाराओं की जानकारी करने गए थे। कार्यालय में एक सिपाही से पूछताछ कर रहे थे। आरोप है कि एक अन्य सिपाही ने पदाधिकारी से अभद्रता की। विरोध पर मारपीट करने लगा। इससे उनके कान में चोट लगी है। वह बिना शिकायत करे वापस आ गए। घटना की जानकारी पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पौनिया व अन्य नेता रविवार शाम को थाने पहुंचे। सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसओ ने पदाधिकारी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। जांच के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रदीप भाटी, गिर्राज कुशवाहा, केके भारद्वाज, पवन चौधरी, हरीओम, शुभम पचौरी, लखन कुमार, शिवम् गुप्ता, अभिनव, गोविंद सिकरवार, कपिल, उमंग, अनुज तिवारी, वीपी सिंह, जयवीर सिंह मौजूद रहे।