फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable beat bjp leader

भाजपा पदाधिकारी से सिपाही ने की मारपीट, कान में चोट

Mon, 06 Jul 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा।
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा। Updated Mon, 06 Jul 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
constable beat bjp leader
थाना हरीपर्वत में भाजपा के फतेहाबाद देहात मंडल के अध्यक्ष राजेश तोमर से की गई मारपीट के मामले में भाजपा नेता रविवार को थाने पहुंचे। उन्होंने सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


कहरई मोड़, राजनगर कालोनी निवासी राजेश तोमर शनिवार को हरीपर्वत थाने में शलेंद्र नामक व्यक्ति पर लगी धाराओं की जानकारी करने गए थे। कार्यालय में एक सिपाही से पूछताछ कर रहे थे। आरोप है कि एक अन्य सिपाही ने पदाधिकारी से अभद्रता की। विरोध पर मारपीट करने लगा। इससे उनके कान में चोट लगी है। वह बिना शिकायत करे वापस आ गए। घटना की जानकारी पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत पौनिया व अन्य नेता रविवार शाम को थाने पहुंचे। सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसओ ने पदाधिकारी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। जांच के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान प्रदीप भाटी, गिर्राज कुशवाहा, केके भारद्वाज, पवन चौधरी, हरीओम, शुभम पचौरी, लखन कुमार, शिवम् गुप्ता, अभिनव, गोविंद सिकरवार, कपिल, उमंग, अनुज तिवारी, वीपी सिंह, जयवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed