{"_id":"62d84249265f364bb11cca2e","slug":"conspiracy-hatched-to-falsely-implicate-a-non-community-youth-kasganj-news-agr5408186137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर समुदाय के युवक को झूंठा फंसाने के लिए रचा गया षडयंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर समुदाय के युवक को झूंठा फंसाने के लिए रचा गया षडयंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गैर समुदाय के युवक के नाम बदलकर दिल्ली की महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाने के मामले में नया मोड़ आ गया। गैर समुदाय के युवक को झूठा फंसाने के लिए दो युवकों ने षड्यंत्र रचा। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। महिला के बयान के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया।
दिल्ली की महिला ने गंजडुंडवारा के प्रिंस कुरैशी पर मोनू गुप्ता के नाम से प्रेम जाल में फंसा लेने एवं धोखे से बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पांच दिन पहले मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए। अपने बयानों में महिला ने पटियाली के आकाश एवं अमन द्वारा युवक को झूठा फंसाने के लिए बुलाने की बात कही। उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात को भी बयानों में नकार दिया।
इसके बाद पुलिस ने मामले की पूरी तहकीकात करने के बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। युवकों को कोर्ट से जमानत मिल गई। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती ने बताया कि दोनों युवकों ने महिला को हायर किया था, ताकि प्रिंस कुरैशी को फंसाया जा सके। पुलिस ने महिला को हायर करने वाले युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी है। अमन भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष है।