{"_id":"e797836de8b1ebf249cc1376ace91ef7","slug":"connvocation-will-done-without-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन ने रोका हजारों छात्रों का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन ने रोका हजारों छात्रों का रिजल्ट
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Jan 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह की तिथि भले ही घोषित कर दी हो पर अभी तक पूरे रिजल्ट घोषित नहीं हुए हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
बता दें, राज्यपाल राम नाईक ने सत्र 2013-14 के सभी परिणाम घोषित होने के कारण दीक्षांत समारोह की तिथि रद कर दी थी। हाल ही विश्वविद्यालय ने राजभवन को सभी रिजल्ट घोषित करने की जानकारी भेजी। इस पर 28 जनवरी को दीक्षांत समारोह की तिथि तय हुई, जबकि एमए, एमकॉम और एमएससी फाइनल ईयर का परिणाम अभी लटका हुआ है। कुलसचिव प्रभारी डा. पीएन सिंह का कहना है कि 90 फीसदी छात्रों की नामांकन संख्या नहीं है। इससे रिजल्ट में देरी हो रही है। कालेजों से छात्राें की सूची मांगी गई है।
अधर में फंसा कॅरियर
रिजल्ट न मिलने से सैकड़ों छात्र का कॅरियर प्रभावित हो रहा है। केदार नगर के एमएससी के छात्र सुशील सिंह का कहना है कि उन्हें दवा कंपनी में जॉब मिली, लेकिन फाइनल ईयर की मार्कशीट नहीं होने से जॉब हाथ से निकल गई।